लाइव न्यूज़ :

Woman Video Viral: सोशल मीडिया की नई 'भौजी', मोदी जी से कर डाली यह डिमांड, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: July 4, 2024 12:44 IST

Woman Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने मोदी जी के नाम बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला की वीडियो वीडियो में महिला ने कहा, मोदी जी हमारे यहां की सड़क बनवा दीजिए

Woman Video Viral:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने यहां सड़क बनवाने की अपील कर रही हैं। महिला के द्वारा बनाए गए वीडियो पर यूजरों के द्वारा भी प्रतिक्रिया आ रही है। वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही हैं कि मोदी जी हमारे यहां की सड़क बनवा दीजिए।

हमारे यहां से 29 में से 29 सांसद दिए। लेकिन, हमारे यहां की सड़क नहीं बनी। महिला ने वीडियो में उस जगह का जिक्र भी किया, जहां पर सड़क बनाई जानी है। महिला के द्वारा पीएम मोदी से सड़क बनाने की यह अपील सोशल मीडिया पर यूजरों को पसंद आई है। एक्स, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला की वीडियो शेयर की जा रही है।

साथ ही कहा जा रहा है कि भौजी की आवाज को मोदी जी तक पहुंचाई जाए। मालूम हो कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए वीडियो पोस्ट करते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में समस्या का समाधान होता है और कुछ मामलों में नहीं।

वायरल वीडियो में महिला ने क्या बताया

महिला का कहना है कि उसका गांव सीधी जिले में आता है। यहां पर वह सांसद से लेकर कलेक्टर से मिल आई हैं। लेकिन, किसी ने भी सड़क बनाने को लेकर आश्वासन नहीं दिया। इसलिए, अब पीएम मोदी से अपील है कि वह हमारे यहां की सड़क बनवा दें।

यूजरों की आई प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कृपया तुरंत संज्ञान ले। दूसरे ने लिखा कि मोदी जी, इनकी भी सुन लीजिये। तीसरे ने लिखा कि भौजी की बात मोदी जी तक पहुचे या न पहुंचे सड़क बने या न बने मगर भौजी अगले सेशन की बिग-बॉस में जाने के लिए परफेक्ट प्रतियोगी हो चुकीं है। चौथे यूजर ने लिखा कि मोदी जी मध्य प्रदेश में पिछले पंद्रह सालों से तो भाजपा की ही सरकार है यही विकास हुआ एमपी में।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमोहन यादवBJPनरेंद्र मोदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?