लाइव न्यूज़ :

मधुबनी कारा परिसरः 2024 में रेप, 2025 में आरोपी और पीड़िता ने रचाई शादी, कोर्ट आदेश के बाद विवाह संपन्न

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2025 16:38 IST

Madhubani Jail Complex: हाईकोर्ट ने इस दलील पर एडीजे कोर्ट को निर्देश दिया कि वह दोनों के संबंधों और साथ रहने की स्थिति का सत्यापन करे।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के साथ उसका समझौता हो गया है और दोनों अच्छे संबंधों में हैं।आधार पर ही जमानत पर फैसला होना था। जेल परिसर में ही विवाह की अनुमति दे दी।

Madhubani:बिहार के मधुबनी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बगैर किसी लग्न-मुहूर्त के मंडल कारा परिसर में दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता की शादी कराई गई। यह मामला पिछले साल दर्ज हुआ था। दरअसल पीड़िता ने महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला फिलहाल एडीजे प्रथम के न्यायालय में विचाराधीन है। इद दौरान आरोपी की जमानत याचिका जिला अदालत से खारिज हो चुकी थी। इसके बाद उसने पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। वहां उसने यह दलील दी कि अब पीड़िता के साथ उसका समझौता हो गया है और दोनों अच्छे संबंधों में हैं।

इसपर हाईकोर्ट ने इस दलील पर एडीजे कोर्ट को निर्देश दिया कि वह दोनों के संबंधों और साथ रहने की स्थिति का सत्यापन करे। इसके आधार पर ही जमानत पर फैसला होना था। इसके बाद आरोपी और पीड़िता ने अदालत में शादी करने की इच्छा जताई। लेकिन आरोपी जेल में था और पीड़िता बाहर। ऐसे में अदालत ने जेल परिसर में ही विवाह की अनुमति दे दी।

अदालत के आदेश पर मंगलवार को मंडल कारा परिसर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। शादी में संबंधित पक्षों के अधिवक्ता मौजूद रहे। मंडल कारा के अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण ने पुष्टि की कि अदालत के आदेश के बाद यह विवाह कराया गया है। शादी से जुड़े साक्ष्य अदालत में पेश किए जाएंगे। स्थानीय लोग भी इसे दोनों पक्षों के बीच बेहतर समझौते के रूप में देख रहे हैं।

टॅग्स :बिहारपटनारेपPoliceजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO