लाइव न्यूज़ :

लॉक डॉउन में नौकरी खोई तो बना डाली सबसे सस्ती ई बाइक, कीमत जानकर होंगे हैरान

By वैशाली कुमारी | Updated: August 23, 2021 20:05 IST

श्रवनन को बचपन से ही मशीनों से प्यार था और उन्हें लेकर अलग ही जुनून था, लिहाजा सात साल पहले उन्होंने एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की कोशिश की लेकिन फेल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देये कारनामा किया है तमिलनाडु के श्रवनन ने श्रवनन 42 साल के हैं और पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं

कैसा हो की आपकी गाड़ी बिना पेट्रोल , डीजल के चले ? आपकी गाड़ी कोई शोर भी ना करे और प्रदूषण की कोई चिंता ही ना रहे। अब आप कहेंगे कि ये तो संभव ही नहीं, और अगर है भी तो इसके लिए ई बाइक का खर्चा उठना पड़ेगा जिसके लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ेगा।

लेकिन ये सब संभव है और वो भी काफी कम दामों में, ये कारनामा किया है तमिलनाडु के श्रवनन ने। श्रवनन 42 साल के हैं और पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं। श्रवनन ने कोविद महामारी के दौरान नौकरी खो दी थी, नौकरी खोने के कारण माता पिता पत्नी और तीन बच्चों सहित खेती शुरू कर दी। खेती के बाद भी खाली समय में वो मशीनों के साथ प्रयोग करते रहते। श्रवनन को बचपन से ही मशीनों से प्यार था और उन्हें लेकर अलग ही जुनून था, लिहाजा सात साल पहले उन्होंने एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की कोशिश की लेकिन फेल हुए।

लेकिन श्रवनन ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयोग करते रहे। वे लगातार प्रयोग करते रहे और इसके बारे में पढ़ना जारी रखा। जब दुबारा से लॉक डॉउन लगा तो उन्होंने फिर से अपने प्रयोग को शुरू किया।

श्रवनन ने पहले एक पुरानी बाइक खरीदी और उसमे बैटरी लगाने की कोशिश की, शुरुआती सफलता के बाद निराशा मिली। उन्होंने बेहतर रिजल्ट्स के लिए एक और बाइक खरीदी जिसकी हालत पिछले से ठीक थी। दूसरी बाइक के साथ उनका प्रयोग सफल रहा और आज उन्हें यह बाइक चलाते हुए 45 दिन से ज्यादा हो चुके हैं।

उनकी यह बाइक 45 किलोमीटर का माइलेज देती है, इस बाइक को बेहतर बनाने में उन्हें तीन महीने का वक्त लगा और करीब 26 हजार रुपए खर्च हुए।श्रवनन के अनुसार ऐसी बाइक बनाने के लिए इलेक्ट्रिकल, वेल्डिंग और मैकेनिकल की समझ होनी चाहिए। ऐसे मॉडिफिकेशन के लिए वेल्डिंग सबसे अहम होती है। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने चेन्नई से एक ब्रशलेस डीसी मोटर, कंट्रोलर यूनिट और किट मंगवाई थी।

श्रवनन बताते हैं कि इसके माइलेज को बढ़ाया जा सकता है, अगर इसमें 20Ah लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाए।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकलअजब गजबसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी