लाइव न्यूज़ :

तेंदुए का पैर फिसला, तालाब में गिरा, हो गई मौत, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 24, 2022 12:51 IST

दार्जीलिंग के बागडोगरा स्थित हंसखोवा चाय बागान में बीते शनिवार की रात तालाब में फिलसकर गिर जाने के कारण एक तेंदुए की डूबने से मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतालाब में फिलसकर गिर जाने के कारण हुई मादा तेंदुए की डूबने से मौत मृत तेंदुए की उम्र तीन साल की थी और वो जंगल से भटककर हंसखोवा चाय बागान में आ गया थाइससे पहले की वनकर्मी उसे वापस जंगल में छोड़ पाते, तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई

सिलीगुड़ी: तेंदुए के मौत की कल्पना भला कोई कैसे पानी में डूबने के कारण कर सकता है, लेकिन यह सच है। जी हां, पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले के बागडोगरा में इस तरह की एक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक चाय बागान में बीते शनिवार की रात तालाब में फिलसकर गिर जाने के कारण एक मादा तेंदुए की डूबने से मौत हो गई है।

इस संबंध में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने मादा तेंदुए के शव को तालाब से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल वाइल्ड एनिमल पार्क में भेज दिया है। समाचार वेबसाइट द टेलीग्राफ के मुताबिक यह तेदुए बीते कुछ दिनों से जंगल से भटककर हंसखोवा चाय बागान में टहलते हुए देखा गया था। लेकिन इससे पहले की वनकर्मी उसे तलाशकर जंगल में वापस छोड़ पाते, उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई।

इस संबंध में एक क्षेत्रीय नागरिक ने कहा कि जब हमने तेंदुए को तालाब के पानी में देखा तो वह अपनी जान बचाने के लिए छटपटा रहा था, लेकिन चूंकि वो हिंसक था। इसलिए किसी की हिम्मत नहीं हुई कि पानी में उतरकर उसे बचाने की कोशिश करे। लोगों ने पानी के बाहर से उसके निकालने की कोशिश की लेकिन लेकिन वो फंदे में आ नहीं रहा था, जिसके बाद फौरन वन अधिकारियों को इसके बारे में बताया गया।

क्षेत्रीय लोगों की सूचना मिलने के बाद कुर्सेओंग वन मंडल स्थित बागडोगरा वन क्षेत्र की एक टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। लेकिन जब तक वनकर्मियों का बचाव दल मौके पर पहुंचता, तेंदुए की पानी में डूबने के कारण मौत हो चुकी थी। इस संबंध में वनकर्मियों ने कहा कि मृत तेंदुए की उम्र करीब तीन साल थी।

मौके का निरीक्षण करने के बाद एक वन अधिकारी ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चलता है कि तेंदुआ रात में पानी की तलाश में तालाब के पास पहुंचा था लेकिन गलती से उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में गिर गया। उसने अपने बचाव के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन लगता है कि पानी के भीतर उसके पैर में कोई चीज फंस गई थी। जिस कारण वो तालाब से बाहर नहीं आ पाया और उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :दार्जिलिंगपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो