लाइव न्यूज़ :

Lalbaugcha Raja 2025: गणेश उत्सव के पहले दिन दान में हुई नोटों की बारिश, बप्पा को चढ़ाई गई डॉलर की माला; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: August 28, 2025 16:26 IST

Lalbaugcha Raja 2025: गिनती वाले क्षेत्र में नोटों से बनी मालाएं रखी हुई देखी गईं, साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा दी गई नकदी और अमेरिकी डॉलर सहित विदेशी मुद्रा के ढेर भी रखे हुए थे।

Open in App

Lalbaugcha Raja 2025: गणेश चतुर्थी के पहले दिन मुंबई में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिली। हर मंदिर भगवान गणेश के जन्मोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। इसी कड़ी में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के गणेश भगवान के मंदिर में पहले दिन लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आए। भक्तों ने मंदिर में दान चढ़ाया जिसकी लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने गुरुवार को गिनती शुरू कर दी। कोषाध्यक्ष मंगेश दत्ताराम दलवी के अनुसार, 80 लोगों को गिनती का काम सौंपा गया है और बताया गया है कि पिछले साल भक्तों से 48 लाख रुपये का दान प्राप्त हुआ था।

उन्होंने कहा, "यह पहले दिन का दान है। अभी गिनती शुरू हो रही है। तीन दान हैं। अभी तक एक दान खोला गया है। 80 लोग गिनती के लिए यहाँ हैं। पिछले साल हमें पहले दिन 48 लाख रुपये मिले थे।"

हर साल लाखों भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते हैं। प्रतिष्ठित गणेश मूर्ति, लालबागचा राजा का अनावरण भी त्योहार के मुख्य आकर्षणों में से एक है। लालबागचा राजा का इतिहास काफी प्रसिद्ध है, क्योंकि यह 1934 में स्थापित पूजा स्थल पुतलाबाई चॉल में स्थित लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की लोकप्रिय गणेश मूर्ति है। लालबागचा राजा गणपति मूर्ति की देखभाल कांबली परिवार द्वारा आठ दशकों से की जा रही है। 

हिंदू चन्द्र कैलेंडर माह 'भाद्रपद' के चौथे दिन से शुरू होने वाला दस दिवसीय त्योहार गणेश चतुर्थी इस साल 27 अगस्त को शुरू होगा।

यह शुभ दस दिवसीय उत्सव 'चतुर्थी' से शुरू होता है और 'अनंत चतुर्दशी' पर समाप्त होता है। उत्सव की अवधि को 'विनायक चतुर्थी' या 'विनायक चविथी' के नाम से भी जाना जाता है। यह मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, जहाँ लाखों भक्त भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंडलों में एकत्रित होते हैं।

इस उत्सव के लिए, लोग भगवान गणेश की मूर्तियाँ अपने घरों में लाते हैं, उपवास रखते हैं, स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं और त्योहार के दौरान पंडालों में जाते हैं। 

टॅग्स :लालबाग का राजामुंबईगणेश चतुर्थीडॉलरहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो