लाइव न्यूज़ :

लद्दाखः माइनस डिग्री में ITBP अधिकारी ने 18,000 फीट की ऊंचाई पर किया सूर्य नमस्कार, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 11:36 IST

विशेष पर्वतीय बल ITBP, लद्दाख में काराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक सीमा सुरक्षा कर्तव्यों पर तैनात है, जो भारत-चीन सीमा के 3,488 किलोमीटर को कवर करता है..

Open in App
ठळक मुद्दे आईटीबीपी अधिकारी ने 18000 फीट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार किया अधिकारी का बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच सूर्य नमस्कार करने का वीडियो वायरल हो रहा है

लद्दाखःलद्दाख की ऊंची बर्फ से ढकी पहाड़ियों को देखने भर से ही लोग जहां सिहर जाते हैं, आईटीबीपी के एक अधिकारी का बिना कपड़े सूर्य नमस्कार करने का वीडियो सामने आया है। ITBP अधिकारी लद्दाख में  18 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ से ढकी पहाड़ी और  माइनस डिग्री में सूर्य नमस्कार किया। 

वीडियो में आईटीबीपी अधिकारी को सूर्य नमस्कार की मुद्राओं को करते देखा जा सकता है। बर्फ के उपर चटाई बिछाकर अधिकारी योग कर रहा है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी एक आईटीबीपी अधिकारी का 18000 फीट की ऊंचाई पर योग करते वीडियो वायरल हुआ था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां हर साल जवान सामूहिक रूप से योग करते हैं। 

विशेष पर्वतीय बल ITBP, लद्दाख में काराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक सीमा सुरक्षा कर्तव्यों पर तैनात है, जो भारत-चीन सीमा के 3,488 किलोमीटर को कवर करता है और पश्चिमी, मध्य में 9,000 से 18,800 फीट की ऊंचाई पर भारत-चीन सीमा के पूर्वी क्षेत्र चौकियों की निगरानी करता है।

योग करना आईटीबीपी कर्मियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है क्योंकि लद्दाख में यह क्षेत्र सर्दियों के दौरान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है, जिससे अक्सर बंदूक के बैरल और अन्य मुद्दों में दरार आ जाती है। गलवान के लिए सड़कें भी कम हैं, जिसका अर्थ है कि जवानों को अपने सभी उपकरणों को ले जाने के दौरान काफी चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। वहां की परिस्थिति और पर्यावरण में खुद को ढालने के लिए जवानों को काफी समय लकता है। इस दौरान उन्हें बीमारी का जोखिम होता है जो घंटों में किसी को भी मार सकता है।

टॅग्स :आईटीबीपीलद्दाखवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो