लाइव न्यूज़ :

ऐसे करेंगे कोरोना से जंग!, रेलवे स्टेशन पर लापरवाही से जांच कर रहा सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल, कुमार विश्वास ने कही ये बात

By धीरज पाल | Updated: March 21, 2020 13:38 IST

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 271 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देइन विदेशी नागरिकों में 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन के तथा कनाडा, इंडोनेशिया एवं सिंगापुर का एक-एक नागरिक है। दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए कुल चार लोगों की मौत के मामले भी शामिल हैं।

भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। लेकिन लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना जैसे खतरनाक वायरस को अभी भी यहां हल्के में लिया जा रहा है। इसका नमूना एक वायरल वीडियो में दिखा। रेलवे स्टेशन पर एक सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है जो लापरवाही यात्रियों की जांच कर रहा है। इस वीडियो को कवि व नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा देश और स्वंय को बचाना है तो आत्म अनुशासन से बचा लीजिए। 

कुमार विश्वास के मुताबिक यह वीडियो प्रोन ट्रांसपोर्ट सिस्टम रेलवे स्टेशन का है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि देश के सबसे बड़े संक्रमण प्रोन ट्रांसपोर्ट सिस्टम रेलवे पर Covid 19 की सरकारी कर्मचारी द्वारा जाँच का ये वीडियो किसी ने भेजा है! तभी बार-बार कह रहा हूँ, देश और स्वयं को बचाना है तो आत्म अनुशासन से बचा लीजिए! सरकारों की सोच और क्षमता सीमित है! वो इस दैत्य से नहीं बचा पाएगी। 

बता दें कि इस वीडियो में रेलवे स्टेशन पर बैठा यह कर्मचारी लापरवाही से कोरोना टेस्ट की जांच कर रहा है। वीडियो में कर्मचारी एक हाथ में फोन लेकर बात कर रहा है तो दूसरे हाथ में मशीन से यात्रियों की जांच कर रहा है। 

देखें लोगों  के रिएक्शन

वहीं, श्रीलंका से लौटे गुजरात के 52 वर्षीय एक व्यक्ति में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामले अब आठ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नया मरीज वडोदरा का निवासी है। वडोदरा की कलक्टर शालिनी अग्रवाल ने कहा, “ श्रीलंका की यात्रा से लौटा एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह उस समूह का हिस्सा था जो हाल में श्रीलंका की यात्रा पर गया था।” 

कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 271 हो गई। इन 271 लोगों में से 39 विदेशी नागरिक हैं।

इन विदेशी नागरिकों में 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन के तथा कनाडा, इंडोनेशिया एवं सिंगापुर का एक-एक नागरिक है। इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए कुल चार लोगों की मौत के मामले भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसवायरल वीडियोकुमार विश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी