लाइव न्यूज़ :

'यानि अब शेर ओ शायरी सिर्फ हम लोग के लिए बख्श दी जाएगी, या पूरे 5 साल दर्द, बदले के शेर सुनने पड़ेंगे' जानें राउत पर किसने कसा ये तंज

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 23, 2019 17:06 IST

महाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत अपने शायराना अंदाज के ट्वीट को लेकर देवेंद्र फड़नवीस के सीएम बनने पर ट्रोल हो रहे हैं।फड़नवीस ने कहा, महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।

महाराष्ट्र के सियासी घमाशान के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत अपने शायराना अंदाज में किए गए ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में थे। देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के पहले तक संजय राउत ने शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। जिसको लेकर आज देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद उनको ट्विटर पर ट्रोल किया गया। इस क्रम आप के पूर्व नेता और शायर कुमार विश्वास ने भी संजय राउत का बिना नाम लिए ट्वीट किया। 

कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, ''यानि अब शेर ओ शायरी सिर्फ़ हम लोग के लिए बख्श दी जाएगी ? या पूरे पाँच साल दर्द और बदले के शेर सुनने पड़ेंगे?'' कुमार विश्वास का यह ट्वीट वायरल हो गया है। उनके ट्वीट को तकरीबन 37 हजार लोगों ने लाइक किया है। पांच हजार लोगों ने रिट्वीट किया है। 

ट्वीट के लिए नीचे रिप्लाई करके यूजर पूछ रहे हैं कि आखिर शिवसेना को ऐसा करके क्या हासिल हुआ। 

वहीं कुछ लोग संजय राउत को ट्रोल कर रहे हैं। 

देवेंद्र फड़नवीस सीएम और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली

महाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने भी राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में दोनों को शपथ दिलायी जहां केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही। 

फड़नवीस ने कहा, ''लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।'' 

उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, ''24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी। महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।''

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनासंजय राउतकुमार विश्वासराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO