लाइव न्यूज़ :

कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने डॉक्टर को किया लहूलुहान, अब खुद शायर ने दी सफाई, जानिए क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2023 18:51 IST

कुमार विश्वास जब अलीगढ़ के लिए वसुंधरा से गुजर रहे थे, तभी उनकी काफिले को आगे बढ़ने के लिए जगह नहीं मिली। इसे देखते हुए उनके सुरक्षाकर्मियों ने बराबरी पर चल रहे डॉक्टर को हटने के लिए कहा। इतने में कुछ समझ पाता डॉक्टर, उसके ऊपर बहस के बाद हमला हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने एक डॉक्टर को पीट दियाइतना ही नहीं उसे पहले सुरक्षाकर्मियों ने डॉक्टर से बहस भी की थीलेकिन, जब तक कुछ डॉक्टर समझ पाता उसपर सुरक्षाकर्मियों ने बल का प्रयोग कर दिया

नई दिल्ली: मशहूर शायर कुमार विश्वास की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने एक डॉक्टर को गाजियाबाद हाईवे में सरेराह लहूलुहान कर दिया। बात बस इतनी थी कि कुमार विश्वास के काफिले को निकलना था, लेकिन जब तक डॉक्टर  को कुछ समझ में आता उससे पहले उसपर हमला हो गया। 

डॉक्टर पल्लव वाजपेई उसी हाईवे से निकल रहे थे, जहां से कुमार विश्वास का काफिला निकल रहा था। लेकिन, उन्होंने काफिले में चल रही एक कार को तो आगे निकलने का मौका दे दिया। मगर बाकी कारों को निकलने के लिए जगह नहीं मिली। वहीं, शायर के सुरक्षाकर्मी डॉक्टर को हाथ दे रहे थे, लेकिन उनका ध्यान नहीं गया। 

फिर उन्हें रोका गया, 10-12 लोगों ने पहले तो उनसे बहस की, लेकिन जब बात बढ़ गई तो सुरक्षाकर्मियों ने बल का प्रयोग कर दिया। इसके बाद डॉक्टर बुरी तरह से हाथापाई कर दी। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि उसने 112 पर मदद मांगी मगर पुलिस की ओर से उसे अभी तक कोई मदद नहीं मिली। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कुमार विश्वास ने भी मामले पर सफाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से टक्कर से हमला करने की कोशिश की। जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। पुलिस को रिपोर्ट कर दी है। कारण पता नहीं चल पाया। ईश्वर सब को सुरक्षित रखे। आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार।" 

वाई + कैटेगरी सुरक्षा में कितने सुरक्षाकर्मी रहते हैं तैनात?गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट की आधार पर ही कुमार विश्वास को वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी दी थी। इस श्रेणी में केंद्रीय सुरक्षा बल के सुरक्षाकर्मी, 3-4 कमांडो रहते हैं। बाकी की संख्या में पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

टॅग्स :कुमार विश्वासगाजियाबाददिल्ली-एनसीआरक्राइमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'