लाइव न्यूज़ :

इंदौर में चूड़ी वाले की पिटाई पर भड़के कुमार विश्वास, वीडियो शेयर कर बोले- इतने ही वीर हो तो...

By विनीत कुमार | Updated: August 23, 2021 16:01 IST

कुमार विश्वास ने इंदौर में शख्स की पिटाई वाला वीडियो शेयर करते हुए रविवार को कहा था कि इन लोगों को सीमा पर जाकर अपनी वीरता दिखानी चाहिए। साथ ही कुमार विश्वास ने कहा था कि कानून-संविधान के खिलाफ जाने वाले किसी धर्म/मजहब के हों देशद्रोही हैं। कानून सब पर लागू होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचूड़ी बेच रहे 25 साल के शख्स की पिटाई पर बिफरे थे कुमार विश्वास।कुमार विश्वास ने वीडियो शेयर कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।कुमार विश्वास ने कहा कि कानून-संविधान के खिलाफ जाने वाले किसी धर्म/मजहब के हों, देशद्रोही हैं।

इंदौर: रक्षाबंधन के मौके पर इंदौर में रविवार को फेरी लगाकर चूड़ी बेच रहे 25 साल के शख्स की कुछ लोगों द्वारा पिटाई के मामले में हुई कार्रवाई पर कुमार विश्वास ने संतोष जताया है। कुमार विश्वास ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, 'कानून, धर्म-मजहब-दल इन सभी से ऊपर है।' हालांकि इससे पहले रविवार को उन्होंने पूरे मामले पर तल्ख टिप्पणी की थी।

कुमार विश्वास ने बहरहाल सोमवार को इंदौर जोन के आईजीपी हरिनारायण मिश्रा का भी आभार जताया। कुमार विश्वास ने साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी टैग किया और व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, 'एमपी गजब है।'

हरिनायारण मिश्रा ने दरअसल इससे पहले कुमार विश्वास सहित कुछ और लोगों को टैग कर मामले में कार्रवाई होने की बात कही थी।

इससे पहले कुमार विश्वास ने रविवार इस पूरी घटना का वीडियो ट्वीट किया था और लिखा था कि दर्जन भर मारपीट करने वाले लोग इतने ही वीर हैं तो उन्हें सीमा पर जाकर दुश्मनों के आगे जोर दिखाना चाहिए। साथ ही कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

इंदौर के चूड़ी वाले की पिटाई का क्या है पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला रविवार को सामने आया था। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग एक चूड़ी बेचने वाले व्यक्ति को पीटते दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह उनसे छोड़ देने का आग्रह कर रहा है।   

शहर के गोविंद नगर क्षेत्र की घटना के दूसरे वीडियो में चूड़ी विक्रेता को पीट रहा एक व्यक्ति उस पर महिलाओं से छेड़-छाड़ का आरोप लगाते हुए मौके पर मौजूद अन्य लोगों को उसकी पिटाई के लिए उकसा रहा है। 

वीडियो में यह व्यक्ति गाली-गलौज करने के साथ चूड़ी विक्रेता को धमकाते हुए कहता सुनाई पड़ रहा है कि 'वह (चूड़ी विक्रेता) आइंदा इस क्षेत्र में दिखाई नहीं देना चाहिए।'

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले चूड़ी विक्रेता तस्लीम अली (25) ने रविवार देर रात सेंट्रल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गोविंद नगर में पांच-छह लोगों ने उसका नाम पूछा और जब उसने अपना नाम बताया, तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि चूड़ी विक्रेता ने अपनी शिकायत में यह आरोप भी लगाया कि लोगों ने उसके लिए सांप्रदायिक तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उससे 10,000 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ ही करीब 25,000 रुपये मूल्य की चूड़ियां छीन लीं।

टॅग्स :इंदौरकुमार विश्वासवायरल वीडियोमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी