लाइव न्यूज़ :

VIDEO: आगे चलते-चलते अचानक रिवर्स गियर में चलने लगा ट्रक, चपेट में आई स्कूटी, बाल-बाल बची महिला

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2025 13:26 IST

Road Accident Video: स्कूटर पर सवार एक महिला चमत्कारिक ढंग से बच गई जब उसके आगे चल रहा एक ट्रक ढलान पर नियंत्रण खो बैठा, पीछे की ओर लुढ़क गया और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

Open in App

Road Accident Video: सड़क पर सफर करने वाले लोगों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। आए दिन कई हादसे होते है जिसमें जान-माल का नुकसान होता है। सोशल मीडिया के जमाने में लोग ऐसे हादसों का वीडियो बनाकर इंटरनेट की दुनिया में वायरल कर देते हैं। 

ऐसा ही एक वीडियो केरल के कोझिकोड से सामने आया है। वीडियो में एक हादसा उस वक्त चमत्कार में बदल गया जब महिला की जान बाल-बाल बच गई। 

दरअसल, ओझायाडी की मूल निवासी अश्वथी स्कूटी से जा रही थी और उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। तभी ट्रक ने अपने से नियंत्रण खो दिया और वह रिवर्स गियर में चलने लगा जिससे पीछे महिला की स्कूटी में टक्कर हो गई और वह गिर गई। सौभाग्य से ट्रक की चपेट में स्कूटी तो आई पर महिला बाल-बाल मच गई। 

पास में लगे सीसीटीवी कैमरे ने दुर्घटना रिकॉर्ड कर ली है। दुर्घटना सुबह 7.30 बजे सीडब्ल्यूआरडीएम के पास पेरिंगलम शहर से कोझिकोड मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क के चढ़ाई वाले हिस्से पर हुई। खोखले ईंटों से लदा ट्रक, मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहा था, ढलान पर रुक गया और बिना किसी चेतावनी के पीछे की ओर लुढ़कना शुरू कर दिया।

इसके बाद इसने अश्वथी की स्कूटर को टक्कर मार दी जिसके बाद वह सड़क के बीच में गिर गई। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

वहीं, मामले को लेकर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसड़क दुर्घटनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'