लाइव न्यूज़ :

केरल के शिक्षा मंत्री के काफिले से एम्बुलेंस की भिड़ंत; टक्कर के बाद पलटी गाड़ी, 3 घायल

By अंजली चौहान | Updated: July 13, 2023 14:27 IST

केरल में सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है जहां एक गाड़ी एम्बुलेंस से टकरा गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के शिक्षा मंत्री के काफिले से एम्बुलेंस की भिड़त; टक्कर के बाद पलटी गाड़ी, 3 घायल हादसे की एक गाड़ी की टक्कर एम्बुलेंस से हुई हादसे में तीन लोग जख्मी

कोल्लम:केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी के काफिले का एक वाहन गुरुवार को एक एम्बुलेंस से टकरा गया। इस भीषण टक्कर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिक्षा मंत्री के काफिले की एक गाड़ी से अचानक एम्बुलेंस टकरा जाने के कारण सड़क पर ही एम्बुलेंस गाड़ी पलट गई जिसके बाद हादसे में 3 लोग घायल हो गए। 

गौरतलब है कि घटना कोट्टाराक्कारा, पुलामन जंक्शन पर हुई यह घटना कोट्टाराक्करा में घटी जब मंत्री के काफिले के एक ड्राइवर ने पुलिस जीप को एम्बुलेंस वैन के साइड में टक्कर मार दी। यह दुर्घटना कोट्टाराक्कारा के पुलमन जंक्शन पर हुई।

यह दुर्घटना तब हुई जब मंत्री के काफिले को गुजरने के लिए कुछ देर के लिए यातायात रोका गया। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया वह दिल-दहला देने वाला है। 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर खड़ा ट्रैफिक पुलिस इस घटना में बाल-बाल बचा है। वहीं, सड़क पर खड़े एक बाइक सवार के सामने काफिले की एक जीप भी आकर टकरा जाती है हालांकि, तब तक गाड़ी की स्पीड कम हो जाती है और बाइक सवारों को इसमें कुछ नहीं होता। 

हादसे के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस लगातार आगे बढ़ती जा रही है। हालांकि, मंत्री के काफिले की गाड़ी चलती रहती है और एंबुलेंस से टकरा जाती है।  

जहां तक ​​दुर्घटना में शामिल मंत्री के काफिले के वाहन की बात है तो वह कुछ दूरी पर खड़ी एक बाइक को टक्कर मारकर रुक गया। 

दुर्घटना के बाद मंत्री कथित तौर पर वाहन से बाहर निकल गए। हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, वह घायलों की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के बाद मौके से चले गए। 

टॅग्स :केरलKerala Policeवायरल वीडियोसोशल मीडियासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'