लाइव न्यूज़ :

अनोखी मिसाल! मुस्लिम शख्स ने 10 साल तक अनाथ बच्ची को पाला, फिर हिंदू युवक से कराई शादी

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 2, 2021 11:37 IST

कर्नाटक के विजयपुरा के रहने वाले महबूब मसली ने 10 साल तक एक हिंदू लड़की को पाला-पोषा और फिर उसकी शादी वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार हिंदू लड़के से करवा दी । उन्होंने कहा कि मैंने कभी उन्हें हमारा धर्म अपनाने को मजबूर नहीं किया ।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम व्यक्ति ने 10 साल तक एक हिंदू लडकी को दिया पिता का प्यार फिर वैदिक रीति-रिवाजों से हिंदू लड़के से कराई शादी मसली ने कहा कि मैंने कभी उसपर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया

बंगलुरू : कर्नाटक के विजयपुरा में रहने वाली मुस्लिम व्यक्ति ने सामाजिक सद्भाव की अनोखी मिसाल पेश की है । विजयपुरा के रहने वाले महबूब मसली ने एक अनाथ हिंदू लड़की की देखभाल की और उसकी शादी वैदिक परंपराओं के अनुसार एक हिंदू लड़के से करा दी । 18 वर्ष हिंदू लड़की पूजा वाडिगेरी की शादी शुक्रवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कराई गई ।

अनाथ पूजा को दिया पिता और परिवार का प्यार 

दरअसल पूजा एक दशक पहले अनाथ हो गई थी और उसके अपने रिश्तेदारों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था । तब मसली ने उसकी देखभाल एक पिता के रूप में की । हालांकि मसली की दो बेटियां और दो बेटे भी है लेकिन उन्होंने पूजा को घर लाने का फैसला किया और उसे एक पिता और परिवार का प्यार दिया ।

धर्म को आड़े नहीं आने दिया 

मसली ने कहा कि 'यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं उसकी शादी उस धर्म के व्यक्ति से करूं, जिससे वह संबंधित है । उन्होंने कहा कि वह हमारे घर एक दशक से अधिक समय तक रही लेकिन मैंने उन्हें कभी भी हमारे धर्म का पालन करने को नहीं कहा और न हीं किसी मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर किया । यह हमारे धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है।

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि दूल्हे की माता पिता ने बिना दहेज मांगे पूजा को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया । साथ ही उन्होंने अलग-अलग समुदाय के लोगों से सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि मैं समाज को यह संदेश भी लेना चाहता हूं कि सभी को सद्भाव से रहना चाहिए ।

पूजा ने कहा - खुशनसीब हूं मैं 

मसली शहर में कई सामाजिक सेवाओं व सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जाने जाते हैं । उन्हें शहर में गणपति कार्यक्रम आयोजन करने के लिए भी जाना जाता है । इसके अलावा पूजा ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं  कि मुझे ऐसे बड़े दिल वाले माता-पिता मिले, जिन्होंने मेरी देखभाल की।

टॅग्स :कर्नाटकवायरल वीडियोमोटिवेशनल कहानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल