लाइव न्यूज़ :

तीन कोबरा सांपों के साथ स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, एक ने खतरनाक तरीके से किया हमला, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2022 15:16 IST

कर्नाटक के युवक को तीन कोबरा सांपों के साथ करतब करना उस समय महंगा साबित हो गया जब एक सांप ने उसे बुरी तरह काट लिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के सिरसी का रहने वाला है शख्स, सांपों के साथ करतब करते हुए शूट करा रहा था वीडियोइस शख्स की उम्र करीब 20 साल है, सांप द्वारा काटे जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेंगलुरु: कर्नाटक में तीन-तीन कोबरा सांपों के साथ स्टंट करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, उसके करतब के दौरान ही एक सांप ने उस पर हमला बोल दिया। कर्नाटक के सिरसी का रहने वाला शख्स माज सैयद दरअसल तीन सांपों के साथ एक वीडियो शूट कर रहा था। वीडियो में वह कभी सांपों के सामने अपना हाथ रखता नजर आता है तो कभी किसी का पूंछ खींचता नजर आ रहा है।

सैयद सांपों के साथ अलग-अलग वीडियो अपने यूट्यूब चैनल के लिए बनाता रहा है। हालांकि इस बार उसके लिए ऐसा करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वी़डियो में दिखता है कि सैयद कुछ स्टंट सांपों के साथ कर ही रहा था कि तभी एक सांप ने उसके घुटने पर डंस लिया। इसके बाद सैयद उसे अलग करने की कोशिश भी करता है पर सांप उसके पैंट को पकड़े रहता है।

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने  लिखा, 'यह कोबरा को हैंडल का एक भयानक तरीका है। सांप हरकतों को खतरे के रूप में देखता है और मूवमेंट को फॉलो करता है। कई बार उसकी प्रतिक्रिया घातक हो सकती है।'

सांप से डंसे जाने के बाद सैयद का क्या हुआ?

स्नेकबाइट हीलिंग एंड एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष और संस्थापक प्रियंका कदम की ओर से साझा की गई एक फेसबुक पोस्ट पर बताया गया है कि सैयद को कोबरा के काटे जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि कोबरा काफी जहरीले होते हैं। सैयद के मामले में भी उनके इलाज के लिए कथित तौर पर उन्हें एंटी-वेनम की 46 शीशियां दी गईं।

प्रियंका कदम ने पहले इस पोस्ट के जरिए इस युवक के बारे में जानकारी मांगी थी। बाद में उन्होंने एक अपडेट में बताया कि 20 वर्षीय ये युवक सिरसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। कदम ने पहले माज सैयद के खिलाफ वन्यजीवों को लेकर वीडियो बनाने को लेकर कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि बाद में उन्होंने सलाह दी कि कोई विशेषज्ञ ऐसे युवा का सही मार्गदर्शन देने का प्रयास कर सकता है।

उन्होंने लिखा कि उन्होंने युवक से बात की और वह सम्मानपूर्वक बात कर रहा था। उन्होंने लिखा कि युवक अभी भी अस्वस्थ है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद वह उससे एक बार फिर बात करेंगी।

टॅग्स :वायरल वीडियोकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो