लाइव न्यूज़ :

अपनी मेहनत और जज्बे से किसान ने खुद किया बिजली का उत्पादन, इस अनोखे तरीके को देख हर कोई हुआ मुरीद

By अमित कुमार | Updated: January 5, 2021 15:11 IST

कभी-कभी हमें कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक किसान की तस्वीर वायरल हो रही है जिसने खुद से बिजली का उत्पादन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में एक किसान ने कुछ ऐसा किया जिसके लिए हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।सिदप्पा नामक किसान ने बिजली बनाकर कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।सिदप्पा अपने घर के लिए खुद बिजली का उत्पादन कर रहे हैं।

ऐसा कहा जाता है कि किसी काम की सफलता इंसान के मेहनत पर निर्भर होती है। मेहनत अगर दिल से किया जाए तो इंसान वह काम करने में कामयाब जरूर होता है। भारत में अक्सर लोग जुगाड़ से काम निकालने का प्रयास करते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ लोग इस जुगाड़ के चक्कर में कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जिस पर आंखों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। 

कर्नाटक का एक किसान ने हाल ही में ही में कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चाएं चारों ओर हो रही है। कर्नाटक में सिदप्पा नाम के एक किसान खुद से बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। इस बिजली उत्पादन के लिए किसान ने प्लास्टिक ट्यूब और लकड़ी का उपयोग करके एक टिकाऊ और सस्ती वॉटरमिल तैयार की है। किसान की यह तस्वीर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। 

वीवीएस लक्ष्मण ने वॉटरमिल की फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि अतुल्य- ग्रामीण कर्नाटक के एक किसान, सिद्दप्पा ने बिजली बनाने के लिए एक पानी की चक्की डिजाइन की है। वह इसे अपने घर के पास नहर में संचालित करते हैं। उन्होंने महज 5 हजार रु में इस वॉटरमिल को तैयार किया है। नहर में पानी बहने पर इस वॉटर मिल से 150 वाट बिजली मिलती है। 

सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आते ही लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सिदप्पा ने तब जुगाड़ से बनी वॉटरमिल को बनाना आरंभ किया जब हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने बिजली की आपूर्ति के लिए सिदप्पा को मना कर दिया। इसके बाद सिदप्पा ने खुद ही बिजली बनाने का निर्णय लिया और वह इसमें कामयाब भी रहा। 

टॅग्स :वीवीएस लक्ष्मणकर्नाटकभारतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?