लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: नागासंद्रा के IKEA रेस्तरां में खा रहे ग्राहक के टेबल पर गिरा मरा हुआ चूहा, कंपनी ने ट्वीट कर मांगी माफी-कही जांच की बात

By आजाद खान | Updated: July 18, 2023 16:37 IST

घटना पर ट्वीट करते हुए कंपनी ने कहा है कि हम इस घटना की जांच कर रहे है। कंपनी के अनुसार, "हम वर्तमान में स्थिति की जांच कर रहे हैं और सभी एहतियाती प्रयास को सुनिश्चित कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के नागासंद्रा के IKEA रेस्तरां में एक मरा हुआ चूहा मिला है। रेस्तरां में खाना खाने आए ग्राहक के टेबल पर चूहा गिरा है। कंपनी ने ट्वीट कर माफी मांगी और जांच की बात कही है।

Viral Video:  इंटरनेट पर एक कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें एक नामी रेस्तरां के एक टेबल पर मरा हुआ चूहा गिरा है। ग्राहक ने मरे हुए चूहे का फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। ऐसे में जैसे ही यह घटना सोशल मीडिया पर सामने आया है IKEA रेस्तरां ने ट्वीट कर घटना के लिए माफी मांगी है। 

यही नहीं कंपनी ने मामले में जांच और कार्रवाई की भी बात कही है और इस सिलसिले में ट्वीट भी किया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसे किसी ग्राहक के खाने में या फिर किसी दूसरे मामले में मरे हुए या फिर जिंदा कीड़े और जानवर न पाए गए हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए है जिसमें ग्राहकों के खाने में सफाई का ध्यान न रखा गया है। 

क्या दिखा फोटो में

IKEA रेस्तरां में खाने खाने गए एक ग्राहक ने यह फोटो शेयर किया है। ग्राहक का दावा है कि जब वे रेस्तरां में खाना खा रहे थे तभी उनके टेबल पर एक मरा हुआ चूहा गिरा है। ग्राहक ने इस घटना को बहुत ही अजीब बताते हुए चूहे का फोटो ट्वीट किया है। 

फोटो में एक टेबल को देखा जा सकता है औक वहां कुछ फूड भी रखा हुआ है। टेबल पर ही एक मरा हुआ चूहा भी देखा जा सकता है जो टेबल के दूसरी ओर है। 

क्या है पूरा मामला

घटना के सामने आने के बाद आईकेईए इंडिया ने ट्वीट कर माफी मांगी है और कहा है कि "हम वर्तमान में स्थिति की जांच कर रहे हैं और सभी एहतियाती प्रयास को सुनिश्चित कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहकों को आईकेईए में हमेशा सबसे अच्छा खरीदारी करने का अनुभव मिले।"

यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरु में घटी है जहां नागासंद्रा के IKEA रेस्तरां से इसकी खबर सामने आई है। ऐसे में फोटो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की भी रिएक्शन्स सामने आई है और वे भी इस पर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबIkeaकर्नाटकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल