लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 70 साल के 'भोगेश्वर' की हुई मौत, एशिया में सबसे लंबे दांत वाले हाथी होने का गौरव था हासिल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 13, 2022 17:45 IST

कर्नाटक में सबसे लंबे दांत वाले उम्रदराज हाथी भोगेश्वर की मौत हो गई। जीवन के 70 साल गुजारने के बाद भोगेश्वर ने अपनी आखिरी सांस बांदीपुर-नगरहोल रिजर्व फॉरेस्ट में ली।

Open in App
ठळक मुद्देएशिया के सबसे लंबे दांत वाले हाथी भोगेश्वर की 70 साल की उम्र में मौत हो गई है वृद्ध भोगेश्वर बीते 11 जून को काबिनी जलाशय के पास मृत अवस्था में पाया गयाभोगेश्वर एशिया महाद्वीप में सबसे लंबे दांतों के लिए काफी प्रसिद्ध था

बेंगलुरु: एशिया के सबसे लंबे दांत वाले उम्रदराज हाथी की मौत हो गई। जीवन के 70 साल गुजारने के बाद भोगेश्वर ने अपनी आखिरी सांस बांदीपुर-नगरहोल रिजर्व फॉरेस्ट में ली।

जानकारी के मुताबिक वृद्ध भोगेश्वर बीते 11 जून को काबिनी जलाशय के पास मृत अवस्था में पाया गया था। बांदीपुर-नगरहोल रिजर्व फॉरेस्ट में वनकर्मी उसे मिस्टर काबिनी के नाम से बुलाते थे।

भोगेश्वर बांदीपुर-नगरहोल रिजर्व फॉरेस्ट में आने वाले पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र था क्योंकि वह एशिया महाद्वीप में सबसे लंबे दांतों के लिए काफी प्रसिद्ध था।

भोगेश्वर की मौत के बाद बांदीपुर-नगरहोल रिजर्व फॉरेस्ट के वनकर्मियों ने बताया कि लंबी उम्र की तकलीफों के कारण वो सामान्य मौत मरा, लेकिन उसकी मौत का सभी को बेहद दुख है।

इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भोगेश्वर को सम्मान देने के लिए विभाग उसे हाथियों के संरक्षण का प्रतीक बनाने पर विचार कर रहा है।

यही नहीं वन विभाग सरकार के भोगेश्वर के लंबे दांतों को संरक्षित करने के लिए अनुमति लेने पर भी विचार कर रहा है। भोगेश्वर के एक दांत की लंबाई 2.54 मीटर (8 फीट 4 इंच) लंबा और दूसरा दांत 2.34 मीटर (7 फीट 8 इंट) लंबा था। वन विभाग के अधिकारियों ने हताया कि भोगेश्वर के दोनों दांत इतने लंबे थे कि वो लगभग-लगभग जमीन को छूते थे।

इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वृद्ध हाथी का नाम भोगेश्वर इसलिए रखा गया था क्योंकि यह अक्सर काबिनी झील के पास स्थित भोगेश्वर कैंप के इर्द-गिर्द ही पाया जाता था।

वन अधिकारियों ने भोगेश्वर की मौत के बाद बताया कि उसका शव मैसूर जिले के डीबी कुप्पे वन रेंज के पास मिला। वनकर्मियों ने मौत के बाद भोगेश्वर के विसरा को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया और इसे रिजनल फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

मौते के बाद मौके पर पहुंचे वन पशु चिकित्सकों ने कहा कि भोगेश्वर की मौत सामान्य तरीके से हुई है और कहीं से भी किसी तरह के शक की गुंजाइश नहीं है और यह मौत पूरी तरह से प्राकृतिक है। 

टॅग्स :हाथीकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो