लाइव न्यूज़ :

थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ यूपी पुलिस ने किया दुर्व्यवहार, वायरल वीडियो को प्रियंका गांधी ने शेयर कर सुनाई खरी-खोटी

By भाषा | Updated: July 26, 2019 03:21 IST

पुलिस अधीक्षक दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि हेड कांस्टेबल तार बाबू के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं और उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अलावा महिला ने जिन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी वह दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उप्र पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाये हैं । उन्होंने कहा कि 'छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है।नजीराबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकारी गीतांजलि सिंह ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक वीडियो वायरल हुआ।

उत्तर प्रदेश के कानप़ुर के नजीराबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आयी महिला के साथ र्दुव्यवहार के मामले में पुलिस के हेड कांस्टेबल को गुरूवार को निलंबित कर दिया गया । इस मामले में कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है । नजीराबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकारी गीतांजलि सिंह ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मंगलवार को एक महिला अपने परिजन के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने नजीराबाद पुलिस स्टेशन पहुंची ।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि यहां उसने पुलिस से शिकायत की। लड़की की तहरीर पर कार्रवाई करने की बजाए थाने में बैठे हेड कॉन्स्टेबल ने लड़की को ही फटकारना शुरू कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल ने कहा, 'तुम यह अंगूठी क्यों पहने हो? चूड़ी क्यों पहने हो? गले में यह सब क्यों पहने हो? इतने आइटम तुम किसलिए डाले हो? कितने में पढ़ती हो?' लड़की के परिजन ने जवाब दिया कि वह पढ़ती नहीं तो दरोगा जी आगे बोले कि तुम इसकी ठीक तरीके से देखभाल क्यो नही करते हो ।

पुलिस अधीक्षक दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि हेड कांस्टेबल तार बाबू के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं और उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अलावा महिला ने जिन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी वह दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गयी है । इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उप्र पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाये हैं । उन्होंने कहा कि 'छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का यह बर्ताव। महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना।'

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोवायरल कंटेंटप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी