लाइव न्यूज़ :

संजय राउत व कुणाल कामरा के फोटो पर कंगना रनौत ने किया कमेंट, तो कामरा बोले- बिजली मुंबई की गई और फ्यूज....

By अनुराग आनंद | Updated: October 13, 2020 14:55 IST

कंगना रनौत ने ट्वीट कर संजय राउत पर निशाना साधा तो कुणाल कामरा ने कंगना के ट्वीट को रिट्वीट कर जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने ट्वीट कर कहा था कि महाराष्ट्र में पावर कट, इस बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क...कंगना कर रही है।बता दें कि सोमवार को मुंबई में ग्रिड फेल हो गया, जिसके चलते पूरा मुंबई अंधेरे में डूब गया था।

नई दिल्ली: बीते दिनों कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो में शिवसेना सांसद संजय राउत आए हुए थे। कुणाल कामरा व शिवसेना नेता संजय राउत के कार्यक्रम के फोटो को साझा करते हुए कंगना रनौत ने कमेंट किया था। इसके बाद कंगना के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कुणाल कामरा ने उन्हें जवाब दिया। 

कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि महाराष्ट्र में पावर कट, इस बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क...कंगना कर रही है। इसी ट्वीट के जवाब में कुणाल कामरा ने लिखा कि मैम बिजली गई इधर पर फ्यूज आपका क्यों उड़ रहा है।

सोमवार को मुंबई पावर कट टॉप ट्रेंडिंग में रहा-

बता दें कि सोमवार को मुंबई में ग्रिड फेल हो गया, जिसके चलते पूरा मुंबई अंधेरे में डूब गया था। मुंबई के ठाणे, कोलाबा, बांद्रा, पूर्वी, पश्चिमी और मुंबई उपनगर की बत्ती गुल हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर #powercut टॉप ट्रेंडिंग  पर रहा।

लोग तरह-तरह के मीम्स के जरिए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रहे थे। मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी BEST ने भी सोशल मीडिया के जरिए ग्रिड फेल होने की बात कही थी। इसी मामले में कंगना ने भी कुणाल कामरा के साथ संजय राउत के फोटो को साझा कर तंज किया था।

कंगना रनौत अक्सर ट्वीट कर रखती हैं राय, इस बयान पर बीते दिनों हुआ है केस दर्ज-

कंगना रनौत अक्सर हर मामले में अपना राय रखती रही है। बीते दिनों इसी तरह के एक बयान देने की वजह से उनके खिलाफ केस तक दर्ज किया गया है। दरअसल,  कर्नाटक के तुमकुरु जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को निर्देश दिया कि कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को कथित रूप निशाना बनाकर किये गए ट्वीट के लिये अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) की अदालत ने वकील रमेश नाइक द्वारा दाखिल शिकायत के आधार पर क्याथासंदरा थाने के निरीक्षक को रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दाखिल की है। क्याथासंदरा के निवासी नाइक ने कहा कि उनकी ओर से दी गई आपराधिक शिकायत पर अदालत ने इलाके के थाने को अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय राउतकुणाल कामरामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो