लाइव न्यूज़ :

फ्लाइट में खो गया था सामान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की छात्रा की मदद, ट्विटर यूजर ने लिखा, 'इसे कहते हैं चट मंगनी, पट ब्याह'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 12:23 IST

वोट मांगने या प्रचार प्रसार के दौरान तो आपने स्थानीय नेताओं को जनता की मदद करते जरूर देखा होगा लेकिन अगर आप अचानक मुसीबत में फंस जाए और कोई केंद्रीय मंत्री आपकी मदद करने आए तो आप जरूर चौंक जाऐंगे। कुछ एसा ही हुआ है अनुष्का नाम की एक स्टूडेंट के साथ।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का नाम की छात्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिली मदद को ट्विटर पर साझा किया।अनुष्का के अनुसार यात्रा के बाद उन्हे अपना सामान नहीं मिला, इसके बाद सिंधिया ने मदद की।सिंधिया की मदद की बदौलत छात्रा का सामाना कॉलेज के गेट तक पंहुचाया गया।

नई दिल्ली: अक्सर ये सुनने को मिलता है कि देश की जनता जिन नेताओं को कुर्सी पर बैठाती है उन्हे ये अक्सर भूल जाते हैं। वहीं, कुछ मंत्री ऐसे भी होते हैं जो वीवीआईपी कल्चर से दूर जनता की मदद करने में विश्वास रखते हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते ही हैं। कुछ वक्त पहले वो यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की मदद के लिए भी पंहुचे थे।

हालांकि इस बार सिंधिया ने सबको तब चौंका दिया जब उन्होने एक स्टूडेंट की मदद की। अनुष्का नाम की स्टूडेंट ने ट्विटर पर इंडिगो एयरलाइंस  से अपनी यात्रा के अनुभव को साझा किया। उन्होने बताया कि यात्रा के बाद उन्हे अपना सामान ही नहीं मिला। जिसके बाद सिंधिया ने  उनका सामान उन्हे दिलवाया। 

बिना सामान के ही जाना पड़ा घर 

अनुष्का कॉलेज स्टूडेंट हैं उन्होने बताया कि एयरलाईन की खराब व्यवस्था और देरी के चलते उन्हे कितनी परेशानी हुई। उन्हे 4 एयरपोर्ट तक सफर करना पड़ा। उसके बाद भी उनका सामान नहीं मिला और वो अब कभी इस फ्लाइट में सफर नहीं करेगी। अनुष्का ने कई सारे ट्विट किए और अपनी परेशानी बताई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उनकी मदद की। 

सिंधिया की मदद से अुनष्का के होस्टल पहुंचा सामान 

इस पूरे मामले पर जब शिकायत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची तो उन्होने बिना वक्त लिए अनुष्का की मदद की और उनका सामान उनके कॉलेज तक पहुंचवाया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी । इसके बाद ट्विटर पर कई यूजर्स ने सिंधिया की इस पहल को सराहा। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं चट मंगनी, पट ब्याह।''

टॅग्स :Indigo AirlinesJyotiraditya ScindiaDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो