लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: अंजना ओम कश्यप का ट्वीट, लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 09:02 IST

खजूरी खास से रिपोर्टिंग करते हुए अंजना ओम कश्यप ने वहां के मंजर के बयां किया.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पूर्वी दिल्ली में कई पत्रकारों को भी भीड़ के हिंसा का सामना करना पड़ा. कईयों को चोटों आई हैं तो एक पत्रकार को गोली मार दी गईअंजना ओम कश्यप के डाले वीडियो में एक व्यक्ति रोते हुए कह रहे हैं कि इंसानियत जिंदा रहनी चाहिए बस.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर 23 फरवरी को भड़की हिंसा में करावल नगर, खजूरी खास, जाफराबाद इलाके में सबसे ज्यादा अशांति फैली। फिलहाल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक महीने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है। धारा-144 लागू के होते ही चार लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक लग गई है। वरिष्ठ पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपनी रिपोर्टिंग का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें हिंसा की भयावहता देखी जा सकती है। 

अंजना ओम कश्यप ने वीडियो ट्वीट किया, ख़ुशियों को राख़ कर दिया दंगाईओं ने। हसरतें मलबा हो गईं। इस घर में बेटी का ब्याह था। जितनी गाड़ियां थी या तो जला दीं या तोड़ के बर्बाद कर दीं। बग़ल के घर से एसिड और पेट्रोल बम फेंक रहे थे। लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में!

यह वीडियो दो मिनट सात सेकेंड का है। वीडियो के अनुसार, इस घर में शादी थे और हिंसा के दौरान सब कुछ बर्बाद हो गया है। वीडियो के अंत में एक व्यक्ति रोते हुए कह रहे हैं, मैं तो बस इतना चाहूंगा कि अमन होना चाहिए, चैन होना चाहिए, इंसानियत जिंदा रहनी चाहिए बस।

कवरेज के दौरान कई पत्रकार भी हुए हिंसा के शिकार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रिपोर्टिंग के दौरान कई पत्रकारों पर हमले हुए और एक पत्रकार को गोली भी मारी गई। खुद अंजना के वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्रकार किन परिस्थितियों में रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 

इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार शिवनारायण राजपुरोहित की जान जाते जाते बची है। वही एनडीटीवी के पत्रकारों पर भीड़ ने हमला कर दिया। न्यूज 18 की पत्रकार रुनझुन शर्मा को भी भीड़ ने धमकाया। वहीं स्वतंत्र पत्रकार सुशील मानव भी भीड़ की हिंसा के शिकार हुए।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाउत्तर पूर्वी दिल्लीपत्रकारनागरिकता संशोधन कानूनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'