लाइव न्यूज़ :

''रघुवर को हराने के बाद सरयू राय का धमाकेदार डांस'', देखें झारखंड चुनाव परिणामों बाद वायरल हो रहा वीडियो

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 24, 2019 09:46 IST

झारखंड चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास को हराने वाले निर्दलीय विधायक सरयू राय नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सरयू राय का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्व सीट से सीएम रहे रघुवर दास को भारी मतों के अंतर से हराया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में रघुवर दास मंत्रीमंडल का हिस्सा रहे और फिर टिकट न मिलने के कारण बागवती रुख अख्तियार कर मुख्यमंत्री को ही चुनावी बिसात पर पटखनी देने वाले सरयू राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पुराना मालूम होता है लेकिन इसे साझा करने वाली एक यूजर ने कैप्शन में लिखा, ''रघुवर को हराने के बाद सरयू राय का धमाकेदार डांस।''

करीब 45 सेकेंड के वीडियो में सरयू राय हिंदी फिल्म 'लावारिस' के मशहूर गाने 'आपका क्या होगा जनाबे आली' पर झूमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस पर वह अमिताभ बच्चन जैसे स्टेप्स फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि सरयू राय झारखंड की जमशेदपुर पूर्व सीट से जीते हैं। 2014 में उन्होंने इसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था। वह टिकट न मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बगावत कर इस सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। उन्होंने पांच हजार से ज्यादा मतों के अंतर से रघुवर दास को हराया। 

सरयू राय रघुवर दास कैबिनेट का हिस्सा रहे हैं। उनके बीजेपी से अलग होने के पीछ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नजदीकी को वजह बताया जा रहा था।

जमशेदपुर पूर्व से रघुवर दास को 58112 वोट मिले, वहीं सरयू राय के खाते में 73945 मत आए। उन्होंने 15,833 मतों के अंतर से रघुवर दास को हराया।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019सरयू रायरघुवर दासभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल