लाइव न्यूज़ :

फोटो: भेड़िए की तरह दिखने के लिए जापानी युवक ने खर्च किए 18 लाख रुपए, कहा- बचपन से चाहता था किसी जानवर जैसा दिखना

By आजाद खान | Updated: January 2, 2023 09:21 IST

इस पोशाक को तैयार करने वाली कंपनी का कहना है कि ग्राहक की मांग को देखते हुए हमें हर छोटे-छोटे डिटेल्स को पढ़ना पड़ा था और साथ में हर बारिकी चीज को हमें ध्यान में भी रखना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देएक जापानी युवक ने भेड़िए की तरह दिखने के लिए 18 लाख रुपए खर्च किए है। इस पर बोलते हुए युवक का कहना है कि वह बचपन से किसी जानवर जैसा दिखना चाहता था। ऐसे में जिस कंपनी ने युवक के भेड़िए वाली पोशाक बनाई वह कंपनी पहले एक कुत्ते की इसी तरह की ड्रेस बना चुकी है।

टोक्यो: जापान के एक युवक द्वारा खुद को लोमड़ी की तरह दिखने के लिए 18 लाख रुपए खर्च करने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि युवक का ह बचपन से शौक था कि वह किसी एक जानवर जैसा दिखे, ऐसे में उसने अपनी इच्छा पूरी की है और अब वह लोमड़ी बनने जा रहा है।

युवक के इस लोमड़ी वाले पोशाक को तैयार करने वाली कंपनी का कहना है कि उसने बहुत ही बारिकी से हर डिटेल का ध्यान रखा है और इसे तैयार किया है। आपको बता दें कि यह वहीं कंपनी है जो इससे पहले एक युवक के लिए एक कुत्ते के पोशाक को डिजाइन किया था। 

पोशाक को बनाने में लगे 50 दिन

इंडिया टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, एक जापानी युवक ने Zeppet नामक कंपनी से संपर्क किया था और यह इच्छा जताई थी वह लोमड़ी जैसा दिखना चाहता है। ऐसे में कंपनी ने उसके आर्डर को मंजूर कर लिया और उसका पोशाक बनाने लग गया। 

बताया जा रहा है कि करीब 50 दिन में कंपनी ने युवक के भेड़िए वाले पोशाक को तैयार कर दिया था जिसके लिए उससे 3,000,000 येन (18.5 लाख रुपए) मांगे गए थे। पोशाक बनाने वाली कंपनी का कहना है कि ग्राहकी की मांग को देखते हुए उसे छोटे-छोटे डिटेल्स को भी पढ़ना पड़ा था और फिर इस ड्रेस को तैयार करना पड़ा था। 

ऐसे में कंपनी द्वारा युवक को कई बार स्टूडियो भी बुलाया गया ताकि उसकी सही से माप ली जा सके और फिटिंग भी चेक किया जा सके। 

पोशाक पाकर क्या था युवक का रिएक्शन्स 

युवक ने अपने अजीबो-गरीब शौक पर बोलते हुए कहा कि उसकी बचपन से ही इच्छा थी कि वह भी किसी एक जानवर जैसा दिखे, ऐसे में उसने सोच लिया था कि वह ऐसा करने वाला है। अपना नाम न बताने की शर्त पर बोलते हुए युवक ने कहा, "बचपन से मुझे जानवरों से प्यार था। टीवी पर भी जो जानवर दिखते थे, मैं उनकी तरह लगने की कोशिश करता था। इसलिए मैंने बहुत पहले सोच लिया था कि मुझे किसी एक जानवर की तरह दिखना है।"

उस युवक ने आगे कहा, "अभी आखिरी फिटिंग बाकी है। लेकिन खुद की शीशे में देखकर मैं आश्चर्यचकित हूं। यह एक ऐसा पल है, जब मेरा सपना सच हो गया। पिछले पैरों पर चलने वाले असली भेड़िये की तरह दिखने का मेरा लक्ष्य कठिन था, लेकिन पूरा सूट बिल्कुल वैसा ही दिख रहा था जैसा मैंने सोचा था।"

कंपनी इससे पहले बना चुकी एक कुत्ते का ड्रेस

आपको बता दें कि इसी कंपनी ने पहले टोको नामक एक शख्स के लिए एक कुत्ते का पोशाक तैयार किया था जिसके लिए कंपनी ने ग्राहक से 12 लाख रुपए लिए थे। ऐसे में कंपनी के काम को देखते हुए उसे यह दूसरा आर्डर मिला है जिसके लिए वे एक भेड़िए का पोशाक तैयार किया है।  

टॅग्स :अजब गजबजापान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL: सफलता मिली तो सीधे मंदिर पहुंचा युवक, भावुक कर देगा VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?