लाइव न्यूज़ :

करीब 2 महीने में जापानी स्कूल के पूल प्रभारी ने कल खोलकर बहा दिए 4000 टन पानी, जब जल विभाग ने दिया $27,000 का बिल तो शिक्षकों के उड़ गए होश

By आजाद खान | Updated: April 23, 2022 13:25 IST

पूल प्रभारी की भारी गलती के कारण अब स्कूल को 35 लाख येन यानी $27,000 का बिल चुकाना पड़ेगा वरना पानी का कनेक्शन कट जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजापान में एक पूल प्रभारी ने स्कूल के 4000 टन पानी को गिरा कर बहा दिया है। उसे जानकारी मिली थी कि ताजे पाने से कोरोना से बचा जा सकता है। इसलिए वह पानी के कल को खुला ही छोड़ देता था जिससे पानी बह कर बर्बाद होता था।

टोक्यो: मध्य जापान के कानागावा प्रान्त के योकोसुका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक स्कूल के पूल रखरखाव के प्रभारी की अधूरी जानकारी के कारण स्कूल को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल के पूल रखरखाव के प्रभारी के मन में यह गतल धारणा बस गई थी कि ताजा पानी से कोरोना नहीं फैलता है। इस बात पर अमल करते हुए पूल प्रभारी ने जून के अंत से लेकर सितंबर के शुरूआत तक कल को खोलता रहा और पूल के पानी को बहने देता रहा था। पूल प्रभारी के इस काम से स्कूल को भारी नुकसान हुआ है औरपानी का बहुत बड़ा बिल आया है जो अब चर्चा का मुद्दा बन गया है। 

क्या है पूरा मामला

स्थानीय शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी अकीरा कोजिरी ने एएफपी को बताया कि पूल प्रभारी को कहां से यह जानकारी मिली थी कि पूल में हर रोज पानी बदलने से कोरोना का प्रभाव कम होगा और इससे बचा भी जा सकता है। इस पर पूल प्रभारी ने अमल किया और करीब दो महीने तक पूल का पानी बदलता रहा। दो महीने के समय में वह हर रोज हर समय पूल का पानी बहाकर नया पानी कल से भरता था। कल से लगातार पानी गिरते देखने पर अन्य स्टाफ जब कल को बंद कर देते थे तब वह फिर कल को खोल देता था और पानी को बहने देता था। 

स्कूल को आया $27,000 का पानी का बिल

कोरोना के प्रति डर और अधूरी जानकारी ने स्कूल को भारी नुकसान पहुंचाया है। पूल प्रभारी के पानी के इस्तेमाल के कारण स्कूल को जल विभाग से 35 लाख येन यानी $27,000 का बिल आया है। इस बिल को स्कूल को अब चुकाना होगा नहीं तो पानी के कनेक्शन के कट जाने का डर रहेगा। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने में ही पूल प्रभारी ने 4,000 टन पानी को बर्बाद किया है जिससे इस पूल को 11 बार भरा जा सकता था। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय अधिकारी अब इस बिल को पूल प्रभारी और शिक्षक के वेतन से भरने की बात कह रहे हैं।  

टॅग्स :अजब गजबजापानSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?