लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जापानी पीएम शिंजो आबे ने शेयर किया ये वीडियो तो भड़क गए लोग, पूछा- आप अपने को समझते क्या हैं?

By प्रिया कुमारी | Updated: April 13, 2020 13:33 IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने आलोचना की। रविवार को शिंजो आबे ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को घर में रहने की अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को रविावार को सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ा। शिंजो आबे के वीडियो को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को रविावार को कुछ सोशल मीडिया यूजर के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल, शिंजो आबे ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें, वह अपने कुत्ते के साथ सोफे पर लेटे चाय पीते हुए लोगों को घर में रहने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर लोगों के कई तरह के प्रतिक्रिया देखने को मिले। सोशल मीडिया पर Who do you think you are?'ट्रेंड करने लगा।

एक यूजर ने लिखा कि  कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों के संघर्ष को भूलकर मौज ले रहे हैं आबे। उनका संदेश सही नहीं है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसे समय में जब लोग लड़ रहे हैं तब आप लक्जरी दिखा रहे हैं। कोई मदद के लिए नहीं है.. आपको क्या लगता है आप कौन हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी है जो शिंजो आबे की बात से सहमत भी हैं। अबतक शिंजो आबे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिली है। 

वहीं बात करें जापान में कोरोना वायरस के आंकडों की तो संक्रमित लोगों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई है। कोरोना वायरस के प्रसार से लड़ने के लिए जापान ने प्रमुख जनसंख्या केंद्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित किया गया है।

टॅग्स :शिंजो अबेजापानकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो