लाइव न्यूज़ :

छोटी बच्ची ने सड़क पार करने के लिए बस ड्राइवर से की ऐसी रिक्वेस्ट, दिल छू लेगा वायरल वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: January 2, 2024 12:12 IST

वीडियो पूर्वी एशियाई देश में पैदल यात्रियों द्वारा मोटर चालकों के प्रति दिखाई गई स्वीकृति और कृतज्ञता को दर्शाता है।

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो इतने प्यारे होते हैं कि वह हमारा दिल छू लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि जापान का है। वीडियो में जापानी बच्ची नजर आ रही है जो कि अकेले रोड पार करने की कोशिश कर रही है।

इस दौरान सड़क पर बस आती हुई नजर आ रही है, इस दौरान बच्ची ने जो किया उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, छोटी बच्ची एक हाथ में छाता लिए सड़क पार करने का इतंजार कर रही होती है तभी एक बस उसके पास आती हुई दिखाई देती है और उसे जाने देने के लिए रुकती है। जैसे ही वह सड़क पार करने लगी, वह पीछे मुड़ी और बस चालक की सराहना करते हुए उसे प्रणाम किया।

छोटी बच्ची ने झुककर बस ड्राइवर का शुक्रिया अदा किया। बच्ची के इस काम ने सभी का दिल जीत लिया। इससे भी अधिक खुशी की बात यह है कि जब बच्चे वाहनों के सामने झुकते हैं और रुकने के लिए आभार व्यक्त करते हैं तो उनकी ओर से सम्मानजनक स्वीकृति मिलती है। ड्राइवरों और पैदल चलने वालों के बीच यह सहजीवी संबंध सड़कों पर आपसी सम्मान के महत्व का उदाहरण देता है।

गौरतलब है कि जापान में ऐसी परंपरा है कि लोग एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए सिर झुका कर उनका सम्मान करते हैं या शुक्रिया अदा करते हैं। यह परंपरा जापान में आम है वहा सभी लोग लोगों का ऐसे ही सम्मान करते हैं। हालांकि बच्ची द्वारा ऐसा किये जाने पर लोगों का ध्यान तेजी से उस ओर आकर्षित हुआ। 

यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को हजारों यूजर्स ने पसंद किया है और उस पर कमेंट्स भी किए हैं। वीडियो में बच्ची के किए काम पर लोगों ने जापानी परंपरा की सराहना की। 

एक यूजर ने कमेंट किया, "हम जापान से तकनीक, बुलेट ट्रेन आदि सीख रहे हैं लेकिन पहली चीज जो हमें जापान से सीखनी चाहिए वह है विनम्रता और सम्मान।"

दूसरे ने कहा, “यह दूसरे इंसान/प्राणी के प्रति सम्मान की जापानी संस्कृति से अधिक संबंधित है। और इसका अभ्यास वे जीवन के सभी क्षेत्रों में करते हैं। इसमें सड़क पर चलते समय (पैदल यात्री, या यात्री या मोटर चालक आदि के रूप में) शामिल है।''

टॅग्स :वायरल वीडियोजापानसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो