लाइव न्यूज़ :

Jamnagar Municipal Corporation: आलू के चिप्स पैकेट में मृत मेंढक, नमूने जांच के लिए भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2024 18:51 IST

Jamnagar Municipal Corporation: प्रारंभिक जांच से पता चला कि वास्तव में यह एक मरा हुआ मेंढ़क था, जो सड़ी हुई अवस्था में था।

Open in App
ठळक मुद्देआलू के चिप्स के पैकेटों के इस बैच के नमूने एकत्र करेंगे।नौ महीने की बच्ची ने कुछ आलू के चिप्स खा लिये थे।मैंने सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचित किया।

जामनगरः आलू के चिप्स (पोटैटो वेफर्स) के एक पैकेट में कथित तौर पर मृत मेंढक पाए जाने के बाद बुधवार को जामनगर नगर निगम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मुंबई के एक निवासी द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में मानव उंगली का टुकड़ा मिलने के दावे के कुछ दिनों बाद यह शिकायत आई है। जामनगर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत आलू के चिप्स के पैकेट के उत्पादन बैच के नमूने एकत्र किए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी बी परमार ने संवाददाताओं से बताया, " जैस्मीन पटेल नाम की एक युवती ने हमें सूचना दी कि बालाजी वेफर्स द्वारा निर्मित क्रंचेक्स के एक पैकेट में एक मृत मेंढक मिला है। हम कल रात उस दुकान पर गए, जहां से इसे खरीदा गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि वास्तव में यह एक मरा हुआ मेंढ़क था, जो सड़ी हुई अवस्था में था।"

 

उन्होंने कहा, "नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार, हम जांच के लिए आलू के चिप्स के पैकेटों के इस बैच के नमूने एकत्र करेंगे।" पुष्कर धाम सोसायटी की निवासी पटेल ने दावा किया कि उनकी चार वर्षीय भतीजी ने मंगलवार शाम को पास की एक दुकान से पैकेट खरीदा था। उन्होंने कहा उनकी भतीजी ने मृत मेढ़क देखने से पहले उसने और उनकी नौ महीने की बच्ची ने कुछ आलू के चिप्स खा लिये थे।

अधिकारी ने कहा कि जैस्मीन ने हमसे बताया कि "मेरी भतीजी ने पैकेट को फेंक दिया.. जब उसने मुझसे बोला तो मुझे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन मैं मरे हुए मेंढ़क को देख कर आश्चर्यचकित थी। जब बालाजी वेफ़र्स के वितरक और ग्राहक सेवा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो मैंने सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचित किया।"

टॅग्स :गुजरातमेंढक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो