लाइव न्यूज़ :

जादवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो से बदसलूकी करने वाले छात्र की तस्वीर वायरल, केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी से पूछे ये सवाल 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 20, 2019 19:54 IST

भाजपा ने शुक्रवार को कोलकाता में एक रैली कर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ यादवपुर विश्वविद्यालय में हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सयंतन बसु और राजू बनर्जी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय से मध्य कोलकाता तक विरोध यात्रा की अगुवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों ने करीब 6 घंटे तक मंत्री बाबुल सुप्रियो को घेरे रखा था। तस्वीर में सांसद बाबुल सुप्रियो के बाल पकड़ा दिख रहा छात्र यूनियन स्टूडेंट्स ड्रेमोक्रेटिक फ्रंट का सदस्य है।

कोलकाता जादवपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्रों के एक समूह ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को काले झंडे दिखाए और उनका घेराव करते हुए उन्हें कैंपस से बाहर जाने से रोक दिया था। जादवपुर विश्वविद्यालय बाबुल सुप्रियो से बदसलूकी के मामले एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर खुद बाबुल सुप्रियो ने शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में सांसद बाबुल सुप्रियो के बाल पकड़ा दिख रहा छात्र यूनियन स्टूडेंट्स ड्रेमोक्रेटिक फ्रंट का सदस्य है। ये संगठन लेफ्ट समर्थित एक छात्र संगठन है। 

आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने तस्वीर ट्वीट करते हुये कहा, जिस लड़के ने जादवपुर विश्वविद्यालय में मारपीट की है वो उसे खोजकर निकालेंगे फिर देखते हैं कि सीएम ममता बनर्जी इस पर क्या कार्रवाई करती है? 

बाबुल सुप्रियो को जादवपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को काले झंड़े दिखाए गए और छात्रों के एक दल ने उन्हें घेरकर तंग किया। इसके चलते पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप घनखड़ को भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचना पड़ा। धनखड़ विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं और उन्हें भी आंदोलनकारियों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर वामपंथी दलों से जुड़े हैं और कुछ तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद से भी जुड़़े हैं। पुलिस की मदद से राज्यपाल और सुप्रियो हालांकि वहां से निकलने में कामयाब रहे।

लेफ्ट समर्थित छात्रों ने बाबुल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की थी। छात्रों ने करीब 6 घंटे तक मंत्री को घेरे रखा। खबर मिलते ही राज्यपाल जगदीप धनकड़ जादवपुर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।  राज्यपाल ने बाबुल सुप्रियो को छात्रों के घेरे से निकालकर अपनी कार में बिठाया और वापस राजभवन ले आए। 

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोकोलकाताभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी