लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन लगाते समय नर्स के छूते ही पुलिसवाले ने किया कुछ ऐसा कि देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, IPS ने साझा किया वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 10, 2021 09:49 IST

कथित तौर पर नागालैंड के वैक्सीनेशन सेंटर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक पुलिसवाला नर्स के छूते ही जोर-जोर से हंसते नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को 7 मार्च को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर साझा किया था।आईपीएस ऑफिसर ने भी वीडियो को साझा कर कैप्शन में लिखा कि शायद सुई से नहीं, स्पर्श की गुदगुदी से हंगामा हो रहा था।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए भारत समेत दुनिया भर में कोरोनावायरस वैक्सीन दिया जा रहा है। दुनिया भर के कोरोना वैक्सीन सेंटर से कई सारे मजेदार वीडियो सामने आए हैं। 

अब कथित तौर पर एक नागालैंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैक्सीन लगाते समय एक पुलिस वाला नर्स के छूते ही जोर-जोर से हंसने लगता है। 

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने वॉल से पोस्ट कर नागालैंड से इस वीडियो के होने का दावा किया है। वायरल वीडियो में पुलिस वाले को जैसे ही नर्स ने छुआ तो वह छटपटाते हुए जोर-जोर से हंसने लगा। 

वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि वैक्सीन लगने से उसे डर कम था लेकिन नर्स के स्पर्श की गुदगुदी की वजह से वह इस तरह की हरकतें कर रहा था। आईपीएस ऑफिसर ने भी वीडियो को साझा कर कैप्शन में लिखा कि शायद सुई से नहीं, स्पर्श की गुदगुदी से हंगामा हो रहा था।

इस वीडियो को 7 मार्च को आईपीएस अधिकारी ने ट्विटर पर साझा किया था। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरसवायरल वीडियोनागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो