लाइव न्यूज़ :

दुबई में एक भारतीय दुकानदार की 10 सालों की मेहनत रंग लाई, लॉटरी में जीते लग्जरी कार और 40 लाख रुपये 

By भाषा | Updated: January 21, 2020 16:45 IST

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह भारतीय बीते दस सालों से लॉटरी खरीदकर अपनी किस्मत आजमा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देजैकपॉट जीतने पर टिप्पणी करते हुए श्रीजित ने कहा, ‘‘मैं अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पा रहा।मैं बीते 10 सालों से हर साल इस उम्मीद में लॉटरी का टिकट खरीद रहा था कि एक दिन मेरी किस्मत मेरा साथ देगी।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय दुकानदार ने दुबई में लॉटरी के इनाम में एक लग्जरी कार और दो लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपये) जीते। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह भारतीय बीते दस सालों से लॉटरी खरीदकर अपनी किस्मत आजमा रहा था।

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक श्रीजित बीते 10 सालों से हर साल लॉटरी का टिकट खरीद रहा था। खबर में बताया गया कि दुबई खरीदारी महोत्सव (डीएसएफ) के 25 वें संस्करण के तहत इनफिनिटी मेगा लॉटरी के तहत श्रीजित ने एक इनफिनिटी क्यूएक्स50 कार के साथ ही 2 लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपये) नकद का इनाम जीता।

जैकपॉट जीतने पर टिप्पणी करते हुए श्रीजित ने कहा, ‘‘मैं अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पा रहा। मैं बीते 10 सालों से हर साल इस उम्मीद में लॉटरी का टिकट खरीद रहा था कि एक दिन मेरी किस्मत मेरा साथ देगी।

यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है और अब मेरा मानना है कि सपने सच हो सकते हैं। मेरे दो बेटे हैं और मेरी पत्नी अभी गर्भवती हैं। इस पैसे से यह सुनिश्चित होगा कि मेरे बच्चों के सामने उज्ज्वल भविष्य हो।’’ 

टॅग्स :दुबईइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल