लाइव न्यूज़ :

रेस्तरां ने साड़ी पहनकर पहुंची महिला को किया मना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2021 13:46 IST

एक रेस्तरां में साड़ी पहनकर पहुंची महिला को दाखिल होने से मना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेखिका और वक्ता शेफाली वैद्य ने भी ट्वीट किया है।

Open in App

पुणे आधारित लेखिका और वक्ता शेफाली वैद्य का ट्वीट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक ये वीडियो भारत में ही एक रेस्टोरेंट का है। इसमें देखा जा सकता है कि साड़ी पहने होने के कारण एक महिला को अंदर आने से मना किया गया है।

वायरल वीडियो में महिला की रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से बहस होनी नजर आ रही है। शेफाली ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये कौन तय करता है कि साड़ी 'स्मार्ट वियर' नहीं है? मैंने यूएस, यूएई के साथ-साथ यूके के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में भी साड़ी पहनी है। मुझे किसी ने नहीं रोका। और कोई अक्विला रेस्तरां भारत में एक ड्रेस कोड निर्धारित कर रहा हैं और तय करता हैं कि साड़ी 'स्मार्ट' नहीं है? ये अजीब है।'

बता दें कि शेफाली वैद्य अपने साड़ियों और भारतीय परिधानों के संग्रह और उससे जुड़ी जानकारी रखने के लिए सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं। पिछले ही महीने उन्हें कपड़ा मंत्रालय द्वारा गठित एक विशेष समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।

वहीं अनिता चौधरी नाम की महिला ने वीडियो को ट्वीट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह सहित महिला आयोग को भी टैग किया है और पूछा है कि क्या उन्हें साड़ी पहनना छोड़ देना चाहिए।

सोशल मीडिया पर हो रही है आलोचना

पूरे विवाद के बाद वीडियो पर कई यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'एंटी इंडियन से ज्यादा ये महिलाओं के खिलाफ वाली बात है।'

वहीं, एक यूजर ने लिखा- 'ऐसे बेकार रेस्तरां में नहीं जाना चाहिए जो आने वाले लोगों के प्रति ऐसा रवैया दिखाते हैं।'

एक महिला ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा कि वो भी एक रेस्तरां में भारतीय कपड़ों में गई थी और सब उन्हें घूर रहे थे। हालांकि किसी ने कुछ कहा नहीं।

इन विवादों के बीच मनीष त्रिपाठी ने लिखा, 'मुझे लगता है कि हम गलत समझ रहे हैं, यह एक बार और पब है, जहां केवल स्मार्ट कैजुअल की अनुमति है, और निश्चित रूप से साड़ी कैजुअल नहीं है, तीन से चार शॉट्स डाउन के बाद साड़ी को संभालना आसान नहीं होता है। लोगों को समझना चाहिए और पता होना चाहिए कि कहां क्या पहनना है।'

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी