लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान भारतीय शख्स ने कोरियाई महिला के साथ की छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर उठी कार्रवाई की मांग

By अंजली चौहान | Updated: September 12, 2023 13:34 IST

मूल रूप से दक्षिण कोरिया की रहने वाली सामग्री निर्माता हांगकांग में अपनी दिन की यात्रा का प्रसारण कर रही थी। कथित तौर पर वह घर वापस जा रही थी जब मेट्रो स्टेशन के पास उसकी मुलाकात भारतीय व्यक्ति से हुई।

Open in App

हांगकांग:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने यूजर्स के मन में गुस्सा भर दिया है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स महिला के साथ यौन उत्पीड़न करता हुआ दिखाई दे रहा है।

शख्स बेखौफ सड़कों पर महिला का पीछा कर रहा है और उसे छेड़ रहा है। इस दौरान महिला उसका विरोध भी करती है लेकिन आरोपी रुकता नहीं है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि हांगकांग का बताया जा रहा है। 

क्या दिखा वायरल वीडियो में?

वीडियो में दिख रही महिला कोरियाई मूल की है जो कि एक स्ट्रीमर है। महिला हांगकांग की सड़कों पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी कि तभी एक भारतीय मूल का व्यक्ति महिला के पास आ जाता है।

इस दौरान महिला शख्स से दूर भागती दिखाई दे रही है लेकिन शख्स जबरन उसके पास जाता है और उसके कंधे पर अपना हाथ रख देता है। वह आदमी अचानक उसके करीब आया और उसकी बांह पकड़ ली।

फिर उसने बेशर्मी से उसे अपने साथ आने के लिए कहा। “सुनो, मेरे साथ आओ, मैं अकेला हूँ,'' उसने उसके करीब आते हुए कहा। महिला पहले तो  विनम्रता के साथ शख्स को मना करती लेकिन बाद में वह शख्स का हाथ हटा कर वहां से चली जाती है। 

हालांकि शख्स महिला का पीछा नहीं छोड़ता और उसके पीछे जाता है। मामला तब बिगड़ गया जब वह मेट्रो स्टेशन की सीढ़ी से नीचे चली गई। आरोपी ने पूरे रास्ते उसका पीछा किया और अचानक उसे मेट्रो के पास पकड़ कर दीवार से सटा दिया।

तब महिला एक दम असहाय हो गई और कहने लगी मुझे बचा लो। इस दौरान मेट्रो में जाने के लिए एक यात्री वहां आ गया तब शख्स महिला को छोड़कर भाग गया और किसी तरह से महिला वहां से निकल गई। यह घटना सोशल मीडिया पर उनके लाइव के दौरान पूरी तरह से कैद हो गई। 

आरोपी की हुई पहचान 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में शख्स के लिए भारी गुस्सा है और वह कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर द्वारा दावा किया गया है कि शख्स का नाम अमित है।

यूजर ने आरोपी की एक तस्वीर भी साझा की। इसके बाद एक्स यूजर ने दावा किया कि आरोपी राजस्थान राइफल्स इंडियन रेस्तरां में काम करता है। हालाँकि, उत्पीड़न की घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई किए जाने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

टॅग्स :वायरल वीडियोहॉन्ग कॉन्गKoreaसोशल मीडियायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा