लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल की दुल्हन ने शादी में पहनी ऐसी ड्रेस, 'बोल्ड लुक' देख दोस्त भी रह गए दंग

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 30, 2020 09:50 IST

कुछ लोग संजना के पहनावे को 'बोल्ड लुक' भी कह रहे हैं, लेकिन संजना ब्राइड्स के लिए ट्रेंड सेटर बन गई हैं...

Open in App
ठळक मुद्देबिजनेसवुमन संजना ऋषि ने रचाई शादी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल।शादी में लहंगे की जगह पहना पैंट-सूट।दोस्तों ने की बोल्ड लुक की तारीफ।

शादी के दिन हर कोई खास दिखना चाहता है। एक दम दूसरों से अलग, लेकिन भारतीय मूल की एक दुल्हन ने कुछ ऐसा किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दिल्ली के बिजनेसमैन से रचाई शादी

भारतीय-अमेरिकी बिजनेसवुमन 29 वर्षीय संजना ऋषि एक इंडिया आने से पहले अमेरिका में एक कॉर्पोरेट लॉयर के तौर पर काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के एक बिजनेसमैन ध्रुव महाजन से शादी की है।

संजना और ध्रुव सितंबर में अमेरिका में शादी करना चाहते थे जहां उनके भाई और दोस्त रहते हैं, फिर दोनों ने नवंबर में पारंपरिक ढंग से भारत में ही शादी करने की योजना बनाई थी, मगर कोरोना की वजह से कपल की यह योजना पूरी नहीं हो सकी और दोनों को दिल्ली में सितंबर के महीने में शादी करनी पड़ी।

अपनी शादी के दिन संजना ने ऐसे कपड़े पहने, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल संजना ने अपनी शादी में पैंट सूट पहना था। जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की तो उनके जानने वालों ने उनकी काफी तारीफ की। कुछ लोग उनके पहनावे को बोल्ड लुक कह रहे हैं। 

आखिर क्यों पहनी ऐसी ड्रेस

संजना बताती हैं कि उन्होंने पहले ही फैसला कर लिया था कि वह अपनी शादी के दिन पारंपरिक कपड़े ना पहनकर पैंट-सूट ही पहनेंगी। संजना को पैंट-सूट पहनना बहुत पसंद है। इसमें वह ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करती हैं। शादी में उन्होंने जो पैंट-सूट पहना था वो पुराना था, जिसे उन्होंने काफी पहले इटली के एक बुटीक से खरीदा था।

टॅग्स :वेडिंगवायरल वीडियोओएमजीइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो