लाइव न्यूज़ :

भारी पड़ा कु्त्ते को एयरगन दिखाना, दर्ज हुआ केस, शख्स ने कहा- 'आवारा कुत्तों से था बेटों को खतरा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 17, 2022 17:55 IST

केरल के कासरगोड में एक शख्स ने सड़क के आवारा कुत्तों को एयरगन से डराने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कासरगोड में एक शख्स ने सड़क के आवारा कुत्तों को किया एयरगन से डराने का प्रयास पुलिस ने एयरगन दिखाने और कुत्तों को जान मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केसयुवक ने कहा कि उसके बच्चों को उन कुत्तों से खतरा था इसलिए वो एयरगन लेकर सड़क पर निकला था

कासरगोड:केरल के कासरगोड में एक पिता ने अपने बेटों के बचाव में सड़क के आवारा कुत्तों को एयरगन से धमकाने का प्रयास किया, जिसके कारण उस पर पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के साथ-साथ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मामले में खुद बच्चों के आरोपी पिता ने कहा कि वो अपने बच्चों को पास के एक मदरसे में छोड़ने के लिए जा रहा था, रास्ते के कुत्ते बेहद आक्रामक थे, इसलिए उसने अपने साथ एयरगन रखी हुई थी। इसके साथ ही उसने कहा कि उसका लक्ष्य उन आवारा कुत्तों को नुकसान पहुंचाने का कतई नहीं था लेकिन बावजूद उसके कासरगोड पुलिस ने शनिवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिस समीर नाम के शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है, उसने बताया कि वह महज एक एयरगन है, जिसका इस्तेमाल कुत्तों को चोट पहुंचाने के लिए भी नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर कासरगोड पुलिस ने मामले में उस समय स्वतः संज्ञान लेते हुए समीर के खिलाफ मामला दर्ज किया, जब एक दिन पहले लोकल लेवल पर समीर द्वारा बच्चों के ग्रुप को मदरसा ले जाते समय कुत्तों को एयरगन से धमकाने का एक छोटा सा वीडियो वायरल हो गया था।

कथित वीडियो में समीर एयरगन लेकर बच्चों के साथ चल रहा है और चलते हुए एयरगन लहराते हुए यह कहता जा रहा है कि अगर कोई आवारा कुत्ता उन्हें काटने की कोशिश करेगा तो वह कुत्ते को गोली मार देगा। इस मामले में कासरगोड की बेकल पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उस व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धारा में केस दर्ज किया गया है। वहीं घटना के बाद समीर का कहना है कि उन्हें पुलिस केस के बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला है लेकिन पुलिस ने अभी तक उसे फोन नहीं किया है।

इसके साथ ही समीर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने बच्चों के साथ बच्चों के मन से कुत्तों का खौफ निकालने और उन्हें हिम्मत देने के लिए एयरगन लेकर गया था, जो उन आवारा कुत्तों से बेहद डरे हुए हैं। अपने बचाव में समीर ने साथ में यह दलील भी दी कि उन कुत्तों को एयरगन से मारा ही नहीं जा सकता है। मैंने जो किया वह अपने बच्चों को सुरक्षा के लिए था। और एक पिता के तौर पर यह मेरा फर्ज है।"

अपनी बात को खत्म करते हुए समीर ने कहा कि कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने में हमारी सरकार असफल रही है, इस कारण सड़कों पर आवारा कुत्तों की भरमार हो गई है। इसके अलावा सरकार उन कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन भी नहीं लगवा रही है ताकि लोगों के बीच में उनके लिए फैला डर कम किया जा सके।

टॅग्स :केरलकासरगोडPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो