लाइव न्यूज़ :

जम्मू में रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के लिए गिटार बजाते गाना गाते हुए पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, देखें

By प्रिया कुमारी | Updated: May 16, 2020 11:12 IST

सोशल मीडिया पर जम्मू के रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस अधिकार के गिटार बजाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जम्मू के रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जम्मू तवी में ड्यूटी पर तैनात एक नौजवान पुलिस अधिकारी ने स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के सामने गिटार बजाया।

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान पुलिस अधिकारियों के अगल-अलग तरह के वायरल वीडियो देखने को मिले। कोई किसी गरीब के लिए मसीहा बना तो कहीं कोई पुलिस वाला किसी को पीटता भी नजर आया। इसके अलावा भी ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। ऐसा ही एक और जम्मू के रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिस अधिकारी गिटार बजाता हुआ गाना गुनगुना रहा है.

जम्मू तवी में ड्यूटी पर तैनात एक नौजवान स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के सामने गिटार बजाया। गिटार के साथ ये शख्स गाना 'गुलाबी आंखें जो तेरी' भी गुनगुना रहा है। आसपास के लोग जवान के गाने को एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुकेश सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और लिखा है, गिटार लेकर गाना गाने वाले पुलिस अधिकारी जम्मू ईस्ट रेलवे के SDPO हैं। 

वीडियो में गिटार बजा रहे SDPO ने नियमों का पालन करते हुए, चेहरे पर मास्क पहना है। अधिकारी भी इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। लोग भी इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें पुलिस अधिकारी गाना गाते नजर आए हों। इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोजम्मू कश्मीरजम्मूकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा