लाइव न्यूज़ :

शिकागो से आया एक चौंकाने वाला मामला, शादी में नहीं आए मेहमान तो कपल ने लगा दिया 17,000 रुपये का जुर्माना

By वैशाली कुमारी | Updated: August 30, 2021 12:21 IST

कपल ने अपनी शादी में न आने वाले मेहमानों पर जुर्माना इसलिए लगाया क्योंकि वे डिनर का पैसा उनसे वसूलना चाहतें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजुर्माना भरने के लिए समय सीमा भी निर्धारित की इनवॉयस के साथ कपल ने एक एक नोट भी लिखकर भेजा है

बहुत बार ऐसा होता है कि आपको शादी या पार्टी में शामिल होने के लिए इनविटेशन आये और आप समय आने पर भूलने की वजह से या आचानक किसी जरूरी काम के आ जाने से शादी में शामिल न हो पाये हो, लेकिन अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइये। कही मेजबान आपके ऊपर भी ना जुर्माना लगा दे। जी हाँ ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है अमेरिका के से। जहां शादी समारोह में न पहुँचने वाले मेहमानों पर कपल ने भारी भरकम जुर्माना ठोक दिया। 

इनवॉयस भेज कर की जुर्माने की माँग: 

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, शिकागो के रहने वाले एक कपल ने उन लोगों को इनवॉयस भेजें हैं जिन्होंने बिना बताए उनकी शादी अटेंड नहीं की। Doug Simmons और Dedra McGee ने उन मेहमानों को $240 (17,639 रुपये) का इनवॉयस भेजा।

कपल ने क्यों लगाया मेहमानों पर जुर्माना: 

कपल ने अपनी शादी में न आने वाले मेहमानों पर जुर्माना इसलिए लगाया क्योंकि वे डिनर का पैसा उनसे वसूलना चाहतें हैं। Doug ने इस इनवॉयस की फोटो फेसबुक पर शेयर की, उन्होंने इस पोस्ट पर लिखा, 'नाराज मत होना यह इनवॉयस कुछ ऐसा दिखेगा जब मैं इसे आपको मेल या फिर सर्टिफाइड मेल पर भेजूंगा'।

जुर्माना भरने के लिए समय सीमा भी निर्धारित की: 

इस इनवॉयस के साथ कपल ने एक एक नोट भी लिखकर भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा, 'यह इनवॉयस आपको भेजा गया क्योंकि कंफर्म सीट में आप शामिल थे। हर सीट का मूल्य है, और यह मूल्य आपकी सीट का है क्योंकि आपने हमें बताया नहीं कि आप नहीं शामिल हो रहे हैं। आप PayPal के द्वारा पैसे भेज सकते हैं। कोई भी दिक्कत अगर पैसे भेजने में आती है तो हमसे संपर्क करें।' 

यहां तक कि कपल ने जुर्माना की रकम चुकाने के लिए मेहमानों को एक महीने तक का समय भी दिया है।

टॅग्स :U.S.फेसबुकFacebook
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल