लाइव न्यूज़ :

जंगल छोड़ गांव में घुसा विशाल अजगर, देख कर डरे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By प्रिया कुमारी | Updated: July 13, 2020 11:36 IST

असम के एक गांव में विशाल अजगर सांप घुस आया, जिसे देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए। वन विभाग की टीम ने पहुंच कर सांप को पकड़ा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के एक गांव में घुसा 14 फीट से भी बड़ा विशाल अजगर सांप। वन विभाग की टीम ने काफी मेहनत से सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा, देखें वीडियो।

बारिश के मौसम में कई जानवर जंगलों को छोड़ सड़को पर निकल आते हैं और खास कर सांप तो ज्यादातर बरसात में देखने को मिलते हैं। असम के एक गांव में एक बड़ा अजगर जंगल से बाहर निकल आया। जिसकी लंबाई लगभग 14 फीट बताई जा रही है। इतने विशाल अजगर को देखकर गांव वाले भी दहशत में आ गए और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकार मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम भी सांप को देखकर दंग रह गई। अधिकारियों ने लंबी धड़-पकड़ के बाद सांप पर काबू पा लिया। अजगर को पकड़ने के लिए कई लोग लगे हुए थे लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था अजगर भी गुस्से में फुफकारी मार रहा था। थोड़ी देर के लिए तो वन विभाग के अधिकारी भी डर गए थे लेकिन किसी तरह विशाल अजगर को पकड़ लिया गया। 

इस विशाल सांप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से सांप को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सांप पकड़ में नहीं आ रहा है, आस-पास लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग इस नजारे को देख रहे हैं। अजगर को पकड़ना हालांकि काफी मुश्किल होता है, लेकिन इस पर काबू पा लिया गया। इसके साथ ही अजगर को वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।

टॅग्स :असमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'