लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: आईआईटी रुड़की के छात्र की गंगा नदी में डूबने से हो गई मौत, डूबने से पहले लड़के का फिल्माया गया क्लिप हो रहा है वायरल

By आजाद खान | Updated: February 13, 2023 10:37 IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना पर बोलते हुए मृत छात्र के दोस्त ने बताया है कि वह तैरना जानता था और इस कारण वह तैरते-तैरते बहुत दूर चला गया था। ऐसे में नदी के गहराई को वह सही से मान नहीं पाया था और डूबने से उसकी मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी रुड़की के छात्र की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्र किसी प्रोजेक्ट के लिए हरिद्वार आया था। ऐसे में छात्र की लाश मिल गई है और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

देहरादून: रविवार को हरिद्वार के गंगा नदी में आईआईटी रुड़की के एक छात्र की डूबने की खबर सामने आई है। इस घटना से का एक क्लिप भी सामने आया है जिसमें छात्र के मौत के पहले के फुटेज कैमरे में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्र एक प्रोजेक्ट के लिए हरिद्वार आया था और अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। 

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि छात्र नहाते-नहाते गंगा नदी की गहराई में जाता है और फिर तेज धार के कारण वह डूब जाता है। मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि मृत छात्र की लाश मिल गई है और उसके घर वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। 

जारी वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में यह देखा गया है कि हरिद्वार के गंगा नदी में दो छात्र नहा रहे है। इस बीच पहले से नहा रहा छात्र अचानक नहाते-नहाते तैरने लगता है और नदी के तेज लहरों में तैरने लगता है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृत छात्र के दोस्त ने बताया है कि सिद्धार्थ तैरना जानता था और इस वजह से तैरते-तैरते बहुत दूर चला गया था। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिद्धार्थ पानी की गहराई और तीव्रता का अंदाजा नहीं लगा पाया था जिस कारण वह डूब गया है। वीडियो में यह देखा गया है कि सिद्धार्थ नदी में तैर रहा है और वह तैरते-तैरते नदी के बीचो-बीच चला जाता है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ आईआईटी रुड़की का एक छात्र था जो एक प्रोफेसर और अन्य छात्रों के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए हरिद्वार आया था। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार 12 फरवरी को उस वक्त घटी है जब सिद्धार्थ अपने एक दोस्त के साथ गंगा नदी में नहा रहा था। 

खबर के अनुसार, रविवार की सुबह को गंगा नदी के पास पांच छात्र गए थे जिसमें से दो छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे थे। इस पर बोलते हुए श्यामपुर थाने के एसएचओ ने बताया कि नदी में नहाते समय सिद्धार्थ पानी के तेज बहाव में फंस गया था जिस कारण उसकी जान चली गई है। ऐसे में इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ की जान जाने से पहले का फुटेज देखा जा सकता है।  

टॅग्स :Haridwarवायरल वीडियोIIT
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी