लाइव न्यूज़ :

IIT Placements 2022: आईआईटी खड़गपुर में बहार, छात्रों को 1600 से अधिक नौकरियों की पेशकश, इंटर्नशिप के 900 से अधिक प्रस्ताव, इन कंपनियों ने दिए ऑफर, जानें सालाना पैकेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2022 15:22 IST

IIT Placements 2022: “प्लेसमेंट सत्र के पहले दिन 500 से अधिक ‘प्री प्लेसमेंट ऑफर’ (पीपीओ) आए। दूसरे दिन पीपीओ की संख्या बढ़कर 1,000 से अधिक हो गई। यह संख्या सभी ‘‘आईआईटी में नौकरियों की पेशकश के लिहाज से एक मील का पत्थर’’ है।” 

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों को 1,600 से अधिक नौकरियों की पेशकश की गई।संस्थान में 50 लाख रुपये से 2.64 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज के दायरे में 48 नौकरियों की पेशकश की गई। 45 से अधिक अवसरों की पेशकश अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से मिली।

IIT Placements 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में वर्ष 2021-22 के प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण का समापन हुआ, जिसमें छात्रों को 1,600 से अधिक नौकरियों की पेशकश की गई और इंटर्नशिप के 900 से अधिक प्रस्ताव मिले।

संस्थान की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के मुताबिक, “प्लेसमेंट सत्र के पहले दिन 500 से अधिक ‘प्री प्लेसमेंट ऑफर’ (पीपीओ) आए। दूसरे दिन पीपीओ की संख्या बढ़कर 1,000 से अधिक हो गई। यह संख्या सभी ‘‘आईआईटी में नौकरियों की पेशकश के लिहाज से एक मील का पत्थर’’ है।”

बयान के अनुसार, संस्थान में 50 लाख रुपये से 2.64 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज के दायरे में 48 नौकरियों की पेशकश की गई। इसमें कहा गया है कि 45 से अधिक अवसरों की पेशकश अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से मिली। इस साल इस सत्र में पांच विदेशी छात्रों को भी नौकरियां मिलीं।

सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, कोर इंजीनियरिंग, बैंकिंग और हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की 300 से अधिक कंपनियों ने पहले चरण के प्लेसमेंट सत्र में हिस्सा लिया। जिन कंपनियों ने हाल ही में समाप्त हुए इस सत्र में छात्रों की भर्ती की, उनमें एयरबस, एसेंचर जापान, दा विंची डेरिवेटिव्स, एक्सेल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, क्वालकॉम, स्क्वायरपॉइंट कैपिटल, एन के सिक्योरिटीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और अन्य शामिल हैं।

संस्थान के करियर डेवलपमेंट सेंटर के अध्यक्ष ए राजकुमार ने कहा, ‘‘आईआईटी खड़गपुर का मजबूत पाठ्यक्रम और छात्रों का तकनीकी कौशल इस शानदार सफलता की वजह रहा।’’ प्लेसमेंट सत्र का अगला चरण जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में शुरू होने वाला है। राजकुमार ने कहा कि दूसरे चरण में और अधिक कंपनियों द्वारा छात्रों को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की उम्मीद है।

टॅग्स :IITनौकरीjobs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल