लाइव न्यूज़ :

अगर रोनाल्डो बनकर नींद से उठे विराट कोहली तो सबसे पहले ये करेंगे काम, जानिए आरसीबी की 'बिहाइंड द सीन' सीरीज में क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: April 5, 2022 12:47 IST

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के फोटोशूट के दौरान पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानों रोनाल्डो को अपना सबसे पसंदीदा खिलाड़ी बताया और कहा कि अगर वे रोनाल्डो बनते हैं तो सबसे पहला काम उनके दिमाग को स्कैन करने का करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी की ‘बिहाइंड द सीन’ सीरीज में रोनाल्डो की काफी तारीफ कीविराट कोहली ने पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानों रोनाल्डो को अपना सर्वकालिक पसंदीदा बताया

विराट कोहली के करोड़ों प्रशंसक हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सबसे बड़े प्रशंसक हैं। फुटबॉल की दुनिया के लोकप्रिय खिलाड़ी रोनाल्डो को विराट कोहली ने अपना सर्वकालिक पसंदीदा ऐथलीट बताया। इसी कड़ी में उनसे जब ये पूछा गया कि अगर एक रोज नींद से रोनाल्ड बनकर उठे तो सबसे पहला काम क्या करेंगे? विराट ने इसका मजेदार जवाब दिया जो अब वायरल हो रहा है।

विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के फोटोशूट के दौरान पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानों रोनाल्डो की खूब प्रशंसा की। आरसीबी की ‘बिहाइंड द सीन’ सीरीज में विराट से पूछा गया कि उनका सबसे पसंदीदा खिलाड़ी कौन है? और अगर वह एक दिन उनकी तरह बनकर नींद से उठेंगे तो क्या करेंगे? 

इस सवाल के तुरंत बाद विराट कोहली ने बिना सोचे रोनाल्डो का नाम लिया। पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर वह रोनाल्डो बनकर उठेंगे तो सबसे पहला काम फुटबॉल खिलाड़ी के दिमाग को स्कैन करेंगे। बकौल विराट- ‘‘मैं अपने दिमाग को स्कैन करूंगा (अगर रोनाल्डो बन गया तो) और देखूंगा कि इतनी मानसिक मजबूती कहां से आती है।’’ गौरतलब है कि इससे पहले कोहली ने कहा था कि रोनाल्डो अब तक के सबसे मुकम्मल खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली का पिछला कुछ समय खासा परेशानी भरा रहा। उन्होंने भारतीय टीम से बतौर कप्तान इस्तीफा दे दिया। वहीं मौजूदा आईपीएल शृंखला में आरसीबी की टीम की कप्तानी भी उन्होंने छोड़ दी है। 

 

टॅग्स :विराट कोहलीक्रिस्टियानो रोनाल्डोफुटबॉलक्रिकेटRCB
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा