लाइव न्यूज़ :

क्या अर्जेंटीना के मेसी भी इतिहास से स्नातकोत्तर हैं, आरबीआई गवर्नर दास ने ‘इतिहास वाले केंद्रीय बैंक गवर्नर’ के ताने का दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2022 09:26 IST

चार साल के वैश्विक हलचल से भरे कार्यकाल में यूक्रेन पर रूसी हमले, कोविड महामारी और मुद्रास्फीति में वृद्धि जैसे संकटों का सामना किया।

Open in App
ठळक मुद्देसेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री लेने वाले दास पहले एक नौकरशाह थे।दिसंबर, 2018 में केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया गया था।एस दास 28 वर्षों में रिजर्व बैंक के पहले गैर-अर्थशास्त्री गवर्नर हैं।

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को ‘इतिहास वाले केंद्रीय बैंक गवर्नर’ के ताने का जवाब देते हुए कहा कि क्या अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेस्सी भी इतिहास से स्नातकोत्तर हैं।

शिखर सम्मेलन में एक ‘एंकर’ ने कहा कि उनकी (दास की) स्थिति कुछ ऐसी है जैसे कतर के फुटबॉल मैदान में किसी प्रतिद्वंद्वी का सामना मेस्सी से हो रहा हो। इसके जवाब में दास की उपयुक्त चतुराई भरी चुटकी सामने आई। दास ने कहा, ‘‘इसे अन्यथा न लें, लेकिन क्या मेसी ने भी इतिहास की पढ़ाई की थी। अक्सर नहीं, लेकिन कई बार मुझे लोगों द्वारा याद दिलाया जाता है कि मैंने इतिहास की पढ़ाई की है।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री लेने वाले दास पहले एक नौकरशाह थे और उन्हें दिसंबर, 2018 में केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया गया था। सरकार के साथ तत्कालीन गवर्नर उर्जित पटेल के मतभेदों के बाद उन्हें लाया गया था। दास 28 वर्षों में रिजर्व बैंक के पहले गैर-अर्थशास्त्री गवर्नर हैं।

उन्होंने अपने चार साल के वैश्विक हलचल से भरे कार्यकाल में यूक्रेन पर रूसी हमले, कोविड महामारी और मुद्रास्फीति में वृद्धि जैसे संकटों का सामना किया। उनकी नियुक्ति के बाद से कई आलोचक दास की इसलिए आलोचना करते रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इतिहास विषय से पढ़ाई की है। 

टॅग्स :शक्तिकांत दासभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो