लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली थी और अखबार में छप गई फोटो, आईएएस ऑफिसर ने शेयर की यादगार स्टोरी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 1, 2021 16:10 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें आईएएस चांदनी चंद्रन ने अपनी संघर्ष के दिनों की कहानी बताई है कि कैसे वह और उनके बॉयफ्रेंड की फोटो एक अखबार ने छाप दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस ऑफिसर ने शेयर की अपनी बेहद प्यारी स्टोरी चांदनी ने कहा कि वह रिजल्ट का स्ट्रेस कम करने के लिए अरुण सुदर्शन के साथ घूम रही थी और अखबार ने फोटो छाप दी थी उन्होंने कहा कि मैंने कर दिखाया औऱ फिर हमने शादी कर ली

दिल्ली : सोशल मीडिया पर ऐसे तो आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है लेकिन हाल ही में एक आईएएस ऑफिसर ने अपनी प्यारी सी स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह स्टोरी आपको भी बेहद पसंद आएगी। दरअसल, आईएएस चांदनी चंद्रन ने बताया कि कैसे संघर्ष के दिनों में एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि वह काफी सुर्खियों में आ गई थी। साल 2016 में चांदनी उन सिविल सेवा परीक्षा के अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

उन दिनों चांदनी काफी स्ट्रेस में थी। इसे कम करने के लिए वह अपने बॉयफ्रेंड अरुण सुदर्शन के साथ घूमने निकल गई थी। उन्होंने लिखा '10 मई 2016 का समय था। सिविल सेवा परीक्षा 2015 के परिणाम आने वाले थे और मैं स्ट्रेस को कम करने के लिए अरुण सुदर्शन के साथ बाहर घूम रही थी।' चांदनी चंद्रन उस साल यूपीएससी की परीक्षा पास नहीं कर पाई थी। उन्होंने अगले साल परीक्षा पास की थी । 

उस वक्त को याद करते हुए चांदनी ने ट्विटर पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि उस साल मैंने यूपीएससी परीक्षा पास नहीं की लेकिन फिर भी उनकी तस्वीर एक समाचार पत्र में यूपीएससी टॉपर की तस्वीरों के साथ प्रिंट हो गई थी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'रिजल्ट के ठीक अगले दिन अखबार में टॉपर्स की तस्वीरें भरी हुई थी और एक अखबार ने हमारी ये तस्वीर भी छाप दी थी।' तस्वीर में वह उस समय अपने पार्टनर सुदर्शन के साथ बारिश में चलती हुई दिखाई दे रही हैं। अरुण अब उनके पति हैं। उन्होंने अखबार को फोन किया और इस बारे में शिकायत की क्योंकि तब उनकी शादी नहीं हुई थी।

उन्होंने कहा कि हालांकि इस तस्वीर में ऐसा कुछ नहीं था, जिस पर बवाल हो लेकिन मुझे डर था कि यह तस्वीर कहीं मेरे घर वालों के लिए चिंता का विषय ना बन जाए । उन्होंने इस तस्वीर को याद करते हुए लिखा, 'मैंने कर दिखाया और फिर हमने शादी कर ली।'  उन्होंने बताया कि ’वह हाल में तस्वीर के बारे में याद कर रही थी और उनके पति ने फोटोग्राफर राकेश नायक से इस बारे में संपर्क किया। जिन्होंने उन्हें यह तस्वीर भेजी थी।’ इसके लिए उन्होंने फोटोग्राफर का भी आभार जताया ।

चांदनी की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग इस स्टोरी को खूब लाइक कर रहे हैं और अपने कमेंट भी शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट पर फोटोग्राफर ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'बारिश में खींची गई तस्वीर के पीछे इतनी दिलचस्प कहानी है यह मुझे 5 साल बाद पता चला है। आप की जोड़ी बेहद प्यारी है। आने वाले भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं। आपके सफर का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हुई।'

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'