लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल बना फरिश्ता, हार्ट अटैक आए शख्स को CPR देकर किया पुनर्जीवित, वायरल Video

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2023 15:59 IST

वारल हुई वीडियो में दिल का दौरा पड़ने के बाद फुटपाथ पर गिरे एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए कॉन्स्टेबल उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देता नजर आ रहा है। सीपीआर देने के बाद हार्ट अटैक से पीड़ित व्यक्ति की सांसें चलने लगती हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देकॉन्स्टेबल ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर पीड़ित की बचाई जानसीपीआर देने के बाद हार्ट अटैक से पीड़ित व्यक्ति की सांसें चलने लगींबचाए गए शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है

हैदराबाद: हैदराबाद में एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल हार्ट अटैक से पीड़ित व्यक्ति के लिए फरिश्ता बन गया। सोशल मीडिया पर जान बचाने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी की खूब प्रशंसा हो रही है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वारल हुई वीडियो में दिल का दौरा पड़ने के बाद फुटपाथ पर गिरे एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए कॉन्स्टेबल उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देता नजर आ रहा है। सीपीआर देने के बाद हार्ट अटैक से पीड़ित व्यक्ति की सांसें चलने लगती हैं।  

बताया जा रहा है कि बालाजी नाम का एक व्यक्ति एक बस में यात्रा कर रहा था और राजेंद्रनगर में उतर गया, जहां दिल का दौरा पड़ने के बाद वह तुरंत गिर गया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल राजशेखर को ने उसे सीपीआर देकर पुनर्जीवित किया। हालांकि अभी तक इस शख्स को हार्ट अटैक के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

सूर्या रेड्डी नाम के एक ट्विटर हैंडल यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें कॉन्स्टेबल बेहोशी की हालत में एक शख्स का सीपीआर करते हुए नजर आ रहा है। आसपास की जनता ने भी सिपाही का समर्थन किया है। वीडियो को साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस और स्वास्थ्य मंत्री को भी टैग किया गया था, जिन्होंने बदले में एक आम आदमी की जान बचाने में टीजी कांस्टेबल के प्रयासों की सराहना की।

टॅग्स :वायरल वीडियोहैदराबादहार्ट अटैक (दिल का दौरा)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी