लाइव न्यूज़ :

Hyderabad: 3 बच्चों समेत पिता ने झील में कूदा दी कार, आत्महत्या का था इरादा; देखें लोगों ने कैसे बचाई जान

By अंजली चौहान | Updated: July 12, 2024 12:25 IST

Hyderabad: हैदराबाद में एक व्यक्ति ने 10 जुलाई को अपने तीन बच्चों के साथ इमामगुडा झील में अपनी कार चलाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही वाहन डूब गया और बच्चे मदद के लिए चिल्लाए, स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बचाने के लिए ट्यूब और रस्सियों का इस्तेमाल किया।

Open in App

Hyderabad: हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट में इमामगुड़ा झील में एक कार का सफल रेस्क्यू कर लोगों ने चार लोगों को बचाया। इस घटना का फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झील में कार डूबते हुए देख, लोगों ने सही वक्त रहते चारों कार सवारों को सुरक्षित बचा लिया जिसमें बच्चे भी शामिल थे। हैरानी की बात ये है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं बल्कि सोचा-समझा आत्महत्या का प्रयास था। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने। दरअसल, एक पिता अपने तीन बच्चों समेत कार लेकर झील में कूद गया जिसके बाद वह डूबने लगे। इस दौरान पिता की करतूत से अनजान बच्चे चिल्लाने लगे जिसने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा।

सतर्क स्थानीय लोगों ने ट्यूब और रस्सियों का उपयोग करके उन सभी को बचा लिया और उन्हें सुरक्षित किनारे पर ले आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 वर्षीय जी अशोक के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। वह रियल एस्टेट में काम करता है और अपने व्यवसाय में गिरावट का सामना कर रहा है, जिसके कारण उसने यह चरम कदम उठाया।

अपनी पत्नी के साथ मामूली झगड़े के बाद, वह अपने बच्चों के साथ घर से निकल गया, और उन्हें बताया कि वह झील पर टहलने जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद, उसने अपनी कार सीधे झील में चला दी।

फिलहाल, मामले में किसी तरह की पुलिस की कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। इस बीच, इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बचाव के लिए कुछ लोग झील में कूद पड़े। लोगों ने रस्सी और ट्यूब की मदद से चारों को कार से बाहर निकाला। जबकि कार झील में पूरी तरह डूब गई। वीडियो में चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है। लोगों द्वारा बचाए जाने के बाद किनारे तीन बच्चे खड़े दिखाई दिए जिनमें सभी नाबालिग थे। शख्स के साथ उसकी दो बेटियां और एक लड़का झील से बचाया गया। घटना असल में किस दिन की है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है हालांकि, एक यूजर द्वारा वीडियो 10 जुलाई को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। 

टॅग्स :हैदराबादआत्महत्या प्रयासवायरल वीडियोसोशल मीडियाकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो