लाइव न्यूज़ :

शोरूम में पति-पत्नी की मारपीट, एक दूसरे पर डंडे-चाकू से हमले का आरोप, एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 3, 2021 10:35 IST

हाल ही में दिल्ली के कल्याणपूरी में एक पति-पत्नी शोरूंम में ही भिड़ गए । पत्नी का आरोप है कि जब वह पति से बात करने गई थी तो उसने डंडे से पीटा । वहीं पति ने कहा कि पत्नी ने चाकू निकालकर मारने का प्रयास किया । पिछले 2 साल से दोनों के बीच आपसी तनाव है ।

Open in App
ठळक मुद्देपति का आरोप महिला कस्टमर का फोन आने पर पत्नी करती है शकपत्नी ने कहा कि पति बात समझने को तैयार नहीं, मारपीट करता है दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया मामला

दिल्ली :  दिल्ली में कल्याणपुरी के खिचड़ीपुर इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है , जहां एक पति-पत्नी शोरूम में ही आपस में भिड़ गए । बात इतनी बिगड़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया । 

पति ने चाकू तो पत्नी ने डंडे से मारने का लगाया आरोप 

पत्नी का आरोप है कि पति ने डंडे से पीटा, जिससे उसके सिर पर चोट आई । वहीं पति ने आरोप लगाया कि पत्नी गुस्से में आई हो और उस पर चाकू से हमला करने लगी । कल्याणपुरी थाना पुलिस ने 23 जुलाई को पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है । वही पति ने 30 जुलाई को पत्नी के खिलाफ धारदार हथियार से हमला का मामला दर्ज कराया है।

2 साल से आपसी विवाद चल रहा है 

मामले में पुलिस ने बताया कि महताब और सारा की शादी 2002 में हुई थी । दोनों का एक 14 साल का बेटा और  17 साल की बेटी है । यह पूरा परिवार गाजियाबाद के वैशाली में रहता है । महताब का खिचड़ीपुर में फर्नीचर का शोरूम है । सारा का आरोप है कि करीब 2 साल से उनके बीच आपसी विवाद है और जब वह अपने पति को समझाने की कोशिश करती है तो उसके साथ मारपीट करता है । पति ने एक  महीने से घर आना भी बंद कर दिया है इसलिए वह 20 जुलाई दोपहर 3:00 बजे बेटे के साथ पति के फर्नीचर शोरूम पर गई थी । वह अगर चाहती थी कि बकरीद का त्यौहार परिवार साथ मनाएं।

महिला कस्टमर का कॉल आने पर पत्नी शक करती है

सारा ने आरोप लगाया कि पति उन्हें देखते ही भड़क गया और फोन भी तोड़ दिया । फिर घसीटते हुए शोरूम के भीतर ले गया और डंडे से पिटाई भी की । जिससे उसके सिर पर चोट आ गई । जख्मी हालत में उनका बेटा उसे अस्पताल ले गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मामले में पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को उस पर भरोसा नहीं है । अगर किसी महिला कस्टमर का कॉल भी आता है तो उसकी पत्नी उस पर शक करती है । तंग आकर वह एक महीने से अपने माता पिता के पास मंडावरी में रह रहा था।

पति का आरोप है कि पत्नी 20 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे शोरूम पर आई और पर्स से चाकू निकाल कर मार दिया । इसी हाथापाई में पत्नी को भी चोट लग गई । दोनों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया और जब पत्नी समझने को तैयार नहीं हुई तो थाने में आकर अपनी शिकायत दी । पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस मामले की जांच में लगी है ।  

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी