लाइव न्यूज़ :

पत्नी के 'आधार' पर पति गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा होटल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 4, 2022 20:17 IST

गुजरात का रहने वाला बिजनेसमैन अपनी पत्नी को धोखा देकर उसी के आधार कार्ड को होटल में दिखाकर गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा था।

Open in App
ठळक मुद्देहोटल के कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ चेक-इन किया है।जांच में पता चला कि आरोपी ने होटल में पत्नी के आधार कार्ड पर अन्य महिला के साथ चेक-इन किया थापुलिस ने होटल में छापा मारकर आरोपी और उसकी प्रेमिका को तुरंत हिरासत में ले लिया

पुणे: रिश्ते में धोखे का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सभी दंग हैं। जानकारी के मुताबिक पुणे में पुलिस ने होटल से एक ऐसे जोड़े को गिरफ्तार किया है जो पत्नी-पत्नी बनकर होटल में रंगरलियां मना रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके धोखे का सारा राज दुनिया के सामने उजागर कर दिया और दोनों को होटल से सीधे हवालात के लिए रवाना कर दिया।

खबरों के मुताबिक गुजरात का रहने वाला बिजनेसमैन अपनी पत्नी को धोखा देकर उसी के आधार कार्ड को होटल में बतौर पहचान पत्र दिखाकर गर्लफ्रेंड के साथ आशिकी कर रहा था लेकिन उसका ये गंदा प्लान केवल इस वजह से चौपट हो गया क्योंकि उस शख्स की गाड़ी में जीपीएस लगा था, जिसे ट्रैक करते हुए उसकी पत्नी पुलिस के साथ होटल में आ धमकी और उसकी सारी पोल-पट्टी खुल गई।

खबरों के मुताबिक पुणे के हिंजेवाड़ी थाने में दर्ज हुए मामले में 41 साल के उस शख्स के साथ-साथ उसकी गर्लफ्रैंड को भी अपराध में आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये शख्स की की पत्नी उसी के कंपनी में डायरेक्टर है। पत्नी को पति की कार में लगे जीपीएस डिवाइस से पता चला कि वो उसे धोखा देकर किसी और के साथ संबंध में है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया शख्स इतना शातिर था कि उसने होटल में चेक-इन करने के लिए अपनी पत्नी के ही आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। इस मामले में होटल के कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ चेक-इन किया है।

जब मौके पर पत्नी के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे तो सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि उसने अपनी पत्नी के आधार कार्ड पर किसी अन्य महिला के साथ होटल में प्रवेश किया था।

पुलिस ने होटल में छापा मारकर आरोपी और उसकी प्रेमिका को तुरंत हिरासत में ले लिया और आईपीसी की धारा 419 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :Pune PoliceGujaratPoliceMaharashtra PolicePune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो