लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के प्रदूषण का अंदाजा वायरल हो रही इस तस्वीर से लगाइए, हॉलीवुड सिंगर ब्रायन एडम्स ने की शेयर

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 22, 2018 17:14 IST

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता इस मौसम में पहली बार ‘बहुत खराब’ श्रेणी की हो गई है और राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है।

Open in App

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लोग 'मैजिकल फोटो' कह रहे हैं। तस्वीर को कनाडाई सिंगर ब्रायन एडम्स ने 14 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, नई दिल्ली इंडिया आज की रात मजा आ गया। 

ब्रायन एडम्स ने इंडिया के लिए अपना प्रेम दिखाते हुए लिखा, ये तस्वीर आप ध्यान से देखिए तो पता चलेगा कि मेरी परछाई दिख रही है। इससे पहले मैंने ऐसा कभी नहीं देखा था। बता दें कि ब्रायन एडम्स ने दिल्‍ली-एनसीआर के गुरुग्राम में पिछले हफ्ते 14 अक्टूबर को कंसर्ट किया था। तस्वीर दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम में स्थित गुरुग्राम के लीजर वैली पार्क में हुए कंसर्ट के दौरान की है। 

दुनिया ने देखी दिल्ली के प्रदूषण की झलक

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग तस्वीर को देखकर दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण का अंदाज लगा रहे हैं। उनके इस तस्वीर से पूरी दुनिया ने  दिल्ली के प्रदूषण की झलक देख ली है। 

तस्वीर पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ये भूतिया तस्वीर है। तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं चलो कुछ तो अच्छा हुआ, दिल्ली का वायु प्रदूषण कहीं तो काम आया। 

 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके है  ब्रायन एडम्स

58 साल के सिंगर ब्रायन एडम्स ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं। ब्रायन एडम्स का ये शो 2011 में होने वाला था। लेकिन किसी बात की वजह से यह शो टल गया था। ब्रायन एडम्स विश्व दौरे पर हैं। वह भारत के पॉंच शहरों में शो करेंगे। 

दिल्ली में वायु प्रदूषण की हालत काफी खराब 

बता दें कि दिल्ली में वायु की गुणवत्ता इस मौसम में पहली बार ‘बहुत खराब’ श्रेणी की हो गई है और राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डाटा के मुताबिक प्रदूषण के मामले में भारतीय राजधानी दिल्ली दुनिया का छठा सबसे खराब शहर है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी दिल्ली के प्रदूषण की तस्वीर शेयर कर चेतावनी दी है। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटदिल्लीगुरुग्रामवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो