लाइव न्यूज़ :

काबुल के मंदिर में गूंजा हरे रामा-हरे कृष्णा भजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 14, 2021 17:22 IST

सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान से एक अलग और बेहद खास वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें हिंदू समुदाय के लोग काबुल के एक मंदिर में भजन गा रहे हैं और मां की अराधना कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में हिंदूओं ने मनाया दुर्गा नवमी का त्योहारकाबुल के मंदिर में गूंजा हरे रामा -हरे कृष्णा भजनपत्रकार ने वीडियो शेयर कर कहा - लोग यहां जल्द से जल्द यहां से निकलना चाहते हैं

काबुल : अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ था । वहां से लोगों के भागने-मरने के विचलित वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे । इन सभी घटनाओं ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था लेकिन अब सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान से एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है ।  

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नवरात्रि के दौरान काबुल के एक मंदिर में हिंदू समुदाय के लोगों ने ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ का भजन गाया । अब इसी वीडियो को इंटरनेट की दुनिया में जमकर शेयर किया जा रहा है । ये वीडियो काबुल के असमाई मंदिर का बताया जा रहा है, जहां हिंदुओं ने नवरात्रि के दौरान कीर्तन और जागरण किया । पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन ने अपने  ट्विटर हैंडल से ‘हरे-रामा, हरे-कृष्णा’ गाते हुए हिंदुओं का वीडियो भी ट्वीट किया है ।

रविंदर सिंह रॉबिन ने अपने वीडियो के साथ लिखा कि सोमवार रात हिंदु समुदाय के लोगों ने काबुल के प्राचीन असमाई मंदिर में नवरात्रि का त्योहार मनाया । रविंदर सिंह रॉबिन के मुताबिक, इन अफगानिस्तान में हिंदुओं ने भारत सरकार से मांग की है कि बढ़ती आर्थिक और सामाजिक मुसीबतों की वजह से उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकाला जाए, ताकि वो किसी सुरक्षित जगह पर सांस ले सकें । 

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulदुर्गा पूजावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी