लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हिमाचल के कुल्लू में दिल दहलाने वाला हादसा, लैंडस्लाइड से 6 लोगों की मौत, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: March 31, 2025 21:35 IST

Himachal Pradesh 6 people died in Landslide in Kullu Watch Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तूफान के कारण गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास रविवार को हुए भूस्खलन के बाद एक बड़ा पेड़ सड़क पर खड़े कई वाहनों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: हिमाचल के कुल्लू में दिल दहलाने वाला हादसा, लैंडस्लाइड से 6 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Himachal Pradesh 6 people died in Landslide in Kullu Watch Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तूफान के कारण गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास रविवार को हुए भूस्खलन के बाद एक बड़ा पेड़ सड़क पर खड़े कई वाहनों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुरुद्वारे के सामने पहाड़ पर एक पेड़ तूफान और भूस्खलन के बाद उखड़ गया। उन्होंने बताया कि यह सड़क पर खड़े कुछ वाहनों और रेहड़ियों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए।

कुल्लू के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट विकास शुक्ला ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि चिकित्सा दल, पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव एवं राहत कार्यों का समन्वय कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान मणिकर्ण निवासी रीना, बेंगलुरू निवासी वर्सिनी और कुल्लू में काम करने वाले नेपाली नागरिक समीर के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि तीन अन्य मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान बेंगलुरू निवासी रमेश, उसकी पत्नी पल्लवी और बेटे भार्गव तथा हरियाणा की रहने वाली प्राची और विक्रम आचार्य तथा उसकी पत्नी टुम्पा आचार्य के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों को कुल्लू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मणिकर्ण गुरुद्वारे के सामने पहाड़ से एक बड़ा पेड़ सड़क पर खड़े वाहनों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुक्खू ने जिला प्रशासन को पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने को कहा है। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो बड़े पैमाने पर साझा किए जा रहे हैं, जिनमें लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि घटना के बाद पहले घंटे में कोई मदद नहीं पहुंची।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशवायरल वीडियोअजब गजबभूस्खलनयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी