लाइव न्यूज़ :

इस शख्स ने ATM से चुरा लिया हैंड सैनिटाइजर, वीडियो वायरल, IPS अफसर ने ट्वीट कर कहा- हम नहीं सुधरेंगे

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 1, 2021 11:42 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स एटीएम से हैंड सैनिटाइजर चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे एक शख्स के एटीएमस से सैनिटाइजर चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलवीडियो एटीएम से पैसे निकालने के बाद शख्स वहां ऱखे सैनेटाइजर की बोतल को भी उठा कर बैग में रखता दिखाई देता है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स शख्स के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं

मुंबई: देश में कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए मास्क और हैंड सैनिटाइजर को डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने बेहद जरूरी बताया है । पिछले एक साल में मास्क और सैनिटाइजर हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है । अब आफ घर , ऑफिस , रेस्तरां आप कहीं भी जाए , सैनिटाइडर का इस्तेमाल आम बात हो गई है।

सभी जगह सैनिटाइजर और साबुन से लोगों को बार-बार हाथ साफ करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वैसे अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है , जिसमें एक आदमी एटीएम कियोस्क में रखा सैनिटाइजर चुराता हुआ नजर आ रहा है। 33 सेकंड के इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक आदमी फेस मास्क पहनकर एटीएम में आता है और अपने कार्ड का इस्तेमाल करते हुए पैसे निकालता है।

इसके बाद बाहर जाते हुए वह वहां आम लोगों के इस्तेमाल के लिए रखे हैंड सैनिटाइजर को उठाकर अपने बैग में रख लेता है । यह घटना 24 अप्रैल की है लेकिन फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।

आईपीएस अधिकारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ये क्लेप्टोमैनियाक हैं । देश में लाखों एटीएम हैं । सैनिटाइजर को इन मूर्खों से बचाने के लिए आपको हर एटीएम में 200-300 रुपये खर्च करने होंगे, तो सैकड़ों करोड़ रुपये इसी में लगेंगे। आपके मर्यादित आचरण से ये पैसे बचते और आपकी भलाई में ही लगते। खैर... #HumNahiSudherenge. '

ट्विटर पर इस वीडियो को 27,000 से अधिक बार देखा गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं । एक यूजर ने कहा, 'मतलब कुछ भी.. #HumNahiSudherenge .' उसके बाद एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सार्वजनिक संपत्ति की चोरी करने और दूसरों की जान जोखिम में डालने के लिए एफआईआर होनी चाहिए और वह सलाखों के पीछे होना चाहिए । तभी अन्य लोगों को भी सबक मिलेगा ।  '

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी